Feedback
एक गरमागरम बहस में भारतीय सेना और यूपीएससी में आरएसएस की विचारधारा के प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए. भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सेना की रेजिमेंटों के युद्धघोष का हवाला देते हुए कहा, “बिहार रेजिमेंट का उद्घोष वाक्य क्या है? बजरंगबली की जय…इनके लिए समस्या ये है की यहाँ भगवानों की बात आ जाती है. अब बजरंगबली की जय इनको सांप्रदायिक नजर आती है.” उन्होंने कहा कि सेना और संघ दोनों में राष्ट्र प्रेम की भावना है. इसके जवाब में कांग्रेस के आलोक शर्मा ने कहा कि ये सभी रेजिमेंट कांग्रेस के समय में स्थापित हुई थीं और सरकार को धर्म के मामलों में लोगों को नहीं उलझाना चाहिए.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू