पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में Youtuber गिरफ्तार, वसीम का Pak एंबेसी से था संपर्क – AajTak

Feedback
क्राइम ब्रांच पलवल ने पाकिस्तान को खुफिया सूचनाएं देने के आरोप में एक और युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान कोट गांव निवासी वसीम के रूप में हुई है. पुलिस को यह सफलता 26 सितंबर को जासूसी के आरोप में पकड़े गए आलीमेव गांव निवासी तौफीक से पूछताछ के बाद मिली. सीआईए पलवल प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया की टीम ने यह कार्रवाई की.
जानकारी के अनुसार, वसीम के पिता गांव में अस्पताल चलाते हैं और उनकी रिश्तेदारी पाकिस्तान में है. वर्ष 2021 में वीजा बनवाने के दौरान वसीम पाकिस्तान दूतावास में तैनात दानिश और एक अन्य कर्मचारी के संपर्क में आया था. तब से वह पिछले चार साल से लगातार व्हाट्सएप पर उनसे जुड़ा हुआ था.
पाकिस्तान को खूफिया जानकारी देने का आरोप 
जांच टीम को वसीम के फोन से कई चैट मिली हैं. कुछ चैट उसने डिलीट कर दी थीं, जिन्हें साइबर तकनीक की मदद से रिकवर किया जा रहा है. आशंका है कि वसीम ने पाकिस्तान को कई संवेदनशील जानकारी भेजी हैं. इसके अलावा उसने दिल्ली जाकर पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों को एक सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया था.
यू-ट्यूब चलाने वाला वसीम नाम का युवक गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच पहले ही तौफीक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अब वसीम को अदालत से रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे पूछताछ की जा सके. वसीम एक यू-ट्यूब चैनल चलाता है और बाकी समय में अपने पिता के अस्पताल में मदद करता था. फिलहाल उसका नाम तौफीक के खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मामले में जोड़ दिया गया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News