आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को विकसित बनाने का संकल्प : जोशी – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा आत्मनिर्भर भारत अभियान अब देश के 140 करोड़ नागरिकों का साझा संकल्प बन चुका है। यह बात भाजपा के आत्म निर्भर अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक व सांसद सीपी जोशी ने सांसद जन सुनवाई केंद्र पर
सांसद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। भारत अब 40% चावल का निर्यात करता है। दूध और गेहूं उत्पादन में विश्व में अग्रणी, मोबाइल निर्माण में दूसरा स्थान है तो बुलेट प्रूफ जैकेट, सेमिकंडक्टर चिप और हाईटेक रेलवे तकनीक अब भारत में ही निर्मित हो रही है। हमें खरीदारी और बिक्री में केवल स्वदेशी अपनाना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस माह युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन, उद्यमी सम्मेलन और छोटे व्यापारियों व रेहड़ी-पटरी वालों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल योजना नहीं बल्कि देश को मजबूत विकसित और तकनीकी रूप से स्वतंत्र बनाने का राष्ट्रीय संकल्प है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, सह मीडिया प्रभारी लोकेश त्रिपाठी, कृष्णपाल सिंह चुंडावत, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News