Entertainment News LIVE: 45 साल की हुईं ‘बिग बॉस 4’ विनर श्वेता तिवारी, वरुण-जान्हवी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन – E24 Bollywood

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीं, फेमस टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 4’ विनर श्वेता तिवारी का भी आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इसके अलावा कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. वहीं, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्हौत्रा और रोहित सरफ की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल है.
वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरों ने सनसनी फैला रखी है. इसके अलावा टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में कैप्टेंसी टास्क के दौरान घरवालों के बीच जबरदस्त जुबानी जंग और हाथापाई देखने को मिली. टास्क के दौरान अमाल और अभिषेक ने बहसबाजी करते हुए अपना आपा खो दिया और दोनों में लड़ाई हो गई. इसकी वजह से कैप्टेंसी टास्क रद्द कर दिया गया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्हौत्रा और रोहित सरफ की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल है. Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 5.25 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ अब तक कुल सिर्फ 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.

फेमस टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 4’ विनर श्वेता तिवारी का भी आज जन्मदिन है. श्वेता तिवारी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘डू यू वॉन्ना पार्टनर’ प्राइम वीडियो पर प्रिमियर हुई थी. जिसमें वो तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी के साथ काम कर रही है.
https://www.instagram.com/p/DOx1J8jjdQX/?utm_source=ig_web_copy_link

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News