IND vs WI: सिराज का कहर, बुमराह की यॉर्कर ने उड़ाए होश, पहले ही दिन हुआ वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का हाल बेहाल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कैरेबियाई टीम दो सेशन तक भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी. मोहम्मद सिराज की आग उगलती गेंदों और बुमराह की यॉर्कर के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए.
Innings Break and that's Tea on Day 1 of the 1st Test.

Kuldeep Yadav picks up the final wicket as West Indies is all out for 162 runs.

Scorecard – https://t.co/Dhl7RtjvWY #INDvWI #1stTEST #TeamIndia @IDFCfirstbank pic.twitter.com/n8WmaUC1OJ
पहली पारी में मेहमान टीम सिर्फ 162 रन बनाकर ही ढेर हो गई. सिराज ने अपने करियर में महज दूसरी बार भारत की सरजमीं पर 4 विकेट चटकाए, जिसमें कैरेबियाई टीम के कप्तान रोस्टन चेज का विकेट भी शामिल रहा. रही-सही कसर बूम-बूम बुमराह ने अपने घातक स्पेल से पूरी की.
जस्सी ने तीन विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, कुलदीप यादव की फिरकी का जादू भी सिर चढ़कर बोला और उन्होंने 2 विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने सर्वाधिक 32 रन बनाए. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

Edited By
Shubham Mishra
Reported By
Shubham Mishra
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News