Feedback
कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Seven of Pentacles
आपके कार्य क्षेत्र में आपकी एक अच्छी पहचान आपके कठिन परिश्रम और ईमानदारी से बनी हुई है. किसी भी कार्य को करते समय आप पूरी निष्ठा और मेहनत से उस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के भरसक प्रयास करते आए हैं. इसके बावजूद आप अपने कार्य की सफलता का उचित पारितोषिक ना मिलने से संतुष्ट हो सकते हैं. बार-बार इन्हीं परिस्थितियों के दोहराव के चलते जीवन में असंतोष होने लगा है.विचारों में धीरे-धीरे नकारात्मकता बढ़ने लगा सकती है. आप ऐसा महसूस कर सकते हैं,कि कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों द्वारा कभी भी आपके द्वारा किए गए कार्यों का उचित प्रतिफल आपको प्राप्त नहीं होता है.
इस असंतोष की भावना के चलते आप नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. जल्द ही आपको कोई ऐसी नौकरी मिलने की संभावना बनी हुई है. जिसमें आप मनचाहा वेतन प्राप्त कर पाएंगे. अपने अपने प्रयासों में कभी कोई कमी नहीं रखी है. समय-समय पर अपने कार्यों का अवलोकन करना आपकी आदतों में शामिल हो सकता है. यह भी हो सकता हैं,कि उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को देखते हुए आपकी पदोन्नति करआपको एक बड़ी परियोजना की जिम्मेदारी सौंप दें. और साथ ही उस परियोजना का समस्त कार्यभार आपके सुपुर्द कर दिया जाए. अब आप कैसे अपनी परियोजना को सही समय पर सफल बना पाएंगे. यह आपकी सूझबूझ और कर शैली पर निर्भर करेगा.
स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता के चलते और मन में असंतोष की भावना बढ़ने से मानसिक स्थिति गड़बड़ा सकती है. इस समय को मन की उथल-पुथल को नियंत्रित कर अपने मन को शांत रखने का प्रयास करना चाहिए.
आर्थिक स्थिति: अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर करने के लिए कुछ अन्य आय के स्रोत तलाश सकते हैं. उनमें से जो सबसे बेहतर और सुविधाजनक लगेगा उस कार्य की शुरुआत कर सकेंगे.
रिश्ते: भूतपूर्व प्रेमी के साथ कुछ वक्त बिता सकते हैं. इस समय दोनों अपने अतीत की यादों को ताजा करने का प्रयास करेंगे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू