जयपुर| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत संकल्प लेते हुए कहा कि वे अपने दैनिक जीवन में अधिकतम स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे। देशवासियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान राठौड़ ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए संकल्प किया। कि “मैं भारत माता की सेवा और सम्मान के लिए यह संकल्प लेता हूं कि अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करूंगा तथा आयातित वस्तुओं के स्थान पर देशी विकल्पों को अपनाऊंगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का यह संकल्प आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो देश की आर्थिक मजबूती, सांस्कृतिक गौरव और पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा देगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.