UP Uttarakhand News LIVE: यूपी विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन था. आज मुख्यमंत्री योगी विधान सभा में अपना सम्बोधन देने वाले थे. सीएम योगी विपक्ष के सवालों का जबाव देते. हालांकि, सदन की कार्यवाही अनिश्चित कालीन के लिए स्थगित कर दी गई. समाजवादी पार्टी के जोरदार हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. पहली बार अनुपूरक बजट पर सीएम योगी के संबोधन के बिना कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी है. वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इमरजेंसी बैठक बुलाई थी. सभी विधायकों को 9.30 बजे पार्टी कार्यालय बुलाया गया था. लखनऊ में कांग्रेस आज फिर से सड़क पर उतर सकती है. जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है.
Trending Photos
UP Uttarakhand News LIVE: यूपी विधानसभा की शीतकालीन सत्र को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा में अपना संबोधन देने वाले थे. हालांकि, इससे पहले सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है. संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली विभाग के अफसरों ने जांच पड़ताल की है. बिजली चोरी के आरोपों की जांच की जा रही है. प्रभात पांडेय की मौत मामले में कांग्रेस एक बार फिर से प्रदर्शन कर सकती है. अंतिम संस्कार में गोरखपुर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को विरोध का सामना करना पड़ा है.
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. zeeupuk वेबसाइट पर प्रदेश की हर खबरों का अपडेट मिलता रहता है. लखनऊ, आगरा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज, वाराणसी से लेकर तमाम शहरों का पल-पल अपडेट यहां है. उत्तर प्रदेश (UP News) और उत्तराखंड (Uttarakhand News) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट सबसे पहले यहां जी यूपी-उत्तराखंड पर पर मिलेगा.
UP News LIVE: सैयदराजा नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत, आभा जायसवाल बनीं अध्यक्ष
चंदौली के सैयदराजा नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आभा जायसवाल ने 98 वोटों से जीत दर्ज कर भाजपा समर्थकों में उत्साह की लहर पैदा कर दी. उन्होंने कुल 3539 मत हासिल किए, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी इशरत खातून 3441 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं.
UP/UK Live News Updates: प्रयागराज DSP मोहसिन खान को HC से राहत
प्रयागराज : प्रयागराज के डीएसपी मोहसिन खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कानपुर आईआईटी की छात्रा से रेप के आरोप में उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. राज्य सरकार को 2 हफ्ते में जवाब देना होगा.
UP/UK Live News Updates: दबंगों पर ग्रामीणों का विरोध
जालौन: जालौन में सार्वजनिक जमीन पर दबंगों द्वारा किए जा रहे निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया. गांव के लोगों ने सामूहिक शिकायती पत्र देकर अवैध निर्माण रोकने की प्रशासन से गुहार लगाई.
UP/UK Live News Updates: कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यलय पर प्रदर्शन
आगरा: संसद में अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जी पर टिप्पणी करने पर कांग्रेसी भड़क गए. आगरा में शहर कांग्रेस कमेटी अमित सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यलय पर प्रदर्शन किया गया. कलेक्ट्रेट में दारोगा ने कांग्रेसियों से की अभद्र था दारोगा ने शहर अध्यक्ष से बाबा साहब की प्रतिमा छीनने की कोशिश की. घंटा प्रदर्शन के बाद भी जिलाधिकारी दफ्तर से बाहर नहीं निकले
Uttar Pradesh Live news: ड्यूटी में लापरवाही के मामले में SP ने की कार्रवाई
श्रावस्ती: एसपी ने उप निरीक्षक परमात्मा प्रसाद को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित. एसपी ने उप निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने की कार्रवाई. कांग्रेस नेता नसीम चौधरी के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लगाई गई थी ड्यूटी. इकौना प्रभारी के निरीक्षण में उप निरीक्षक ड्यूटी से मिले नदारद. सीओ की जांच आख्या के आधार पर एसपी घनश्याम चौरसिया ने की कार्रवाई.
UP/UK Live News: धर्म सांसद के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने सुनवाई से किया इंकार
SC सुनवाई: यति नरसिंहानंद की ओर से आयोजित धर्म सांसद के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने सुनवाई से इंकार किया. याचिका में मुस्लिम समुदाय के बारे में भड़काऊ भाषणों का अंदेशा जताते हुए यूपी प्रशासन पर निष्क्रियता बरतने और हेट स्पीच को लेकर दिये कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया गया था.
Hamirpur News: ओवरटेकिंग के दौरान दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
हमीरपुर- ओवरटेकिंग के दौरान दो ट्रकों की हुई जोरदार भिड़ंत, ट्रकों की भिड़ंत में चपेट में आया यात्रियों से भरा ई रिक्शा, हादसे में क़रीब आधा दर्जन लोग हुए गंभीर रूप से घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, दो घायलों की हालत गंभीर होने पर कानपुर किया गया रेफर.
UP LIVE UPDATE: बीकानेर युद्धाभ्यास में देवरिया के सैनिक आशुतोष मिश्रा का बलिदान
देवरिया: मईल थाना क्षेत्र के मइलौटा गांव निवासी सेना के जवान आशुतोष मिश्रा बीकानेर में तोपखाने के युद्धाभ्यास के दौरान शहीद हो गए. हादसे में एक और जवान की मौत हुई, जबकि एक अन्य घायल है. शहीद आशुतोष मिश्रा का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं.
UP LIVE UPDADATE: प्रभात पांडे के दाह संस्कार में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का रास्ता रोका
गोरखपुर: युवा नेता प्रभात पांडे की मौत के बाद गोरखपुर में सियासत गरमाई हुई है. गुरुवार को गीडा के कालेसर मोक्ष धाम पर अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे, जिससे माहौल गरमा गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का रास्ता रोका, लेकिन कांग्रेसियों ने दूसरे रास्ते से शव तक पहुंचने का प्रयास किया. इस दौरान दोनों दलों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसे पुलिस ने बीच-बचाव कर शांत कराया.
Hamirpur News: ओवरटेकिंग के दौरान दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
हमीरपुर- ओवरटेकिंग के दौरान दो ट्रकों की हुई जोरदार भिड़ंत, ट्रकों की भिड़ंत में चपेट में आया यात्रियों से भरा ई रिक्शा, हादसे में क़रीब आधा दर्जन लोग हुए गंभीर रूप से घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, दो घायलों की हालत गंभीर होने पर कानपुर किया गया रेफर, ललपुरा थाना क्षेत्र के बैठका धाम के पास का मामला।
UP UK News LIVE: गृह मंत्री का पुतला फूंकने से पहले सपाइयों को पुलिस ने पकड़ा
गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकने से पहले सपाइयों को पुलिस ने पकड़ा. हाथों में पोस्टर लिए समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के लगाए नारे. पुलिस ने समाज वादी कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में. गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकने जा रहे थे कार्यकर्ता. भाजपा विरोधी लगाए नारे. हाथों में पोस्टर लिए अमित शाह के इस्तीफे की की मांग. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के हालीमा अस्पताल के पास का.
UP UK News LIVE: पीपीएस अफसर मोहसिन खान को राहत
कानपुर आईआईटी छात्रा से रेप के आरोपी एसीपी मोहसिन खान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.
UP UK News LIVE: अतुल प्रधान का विरोध प्रदर्शन
सपा विधायक अतुल प्रधान बैठक के बाद साइकिल से सपा कार्यालय से निकले. गले में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को डालकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर करेंगे विरोध प्रदर्शन.
UP UK News LIVE: बाबा साहब के अपमान मुद्दे पर सपा सांसद डिंपल यादव का बयान
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, “…मैं समझती है कि BJP के लोगों को ये समझना चाहिए कि जो सिद्धांत बाबा साहब ने दिए हैं देश उनके सिद्धांतों पर आगे बढ़ेगा और जिस तरह बाबा साहब का अपमान हुआ वो निंदनीय है। हम चाहते हैं कि बीजेपी इसके लिए माफी मांगे। pic.twitter.com/iuyz0DHd7f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2024
UP UK News LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के जोरदार हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. यह पहला मौका है जब अनुपूरक बजट पर सीएम योगी आदित्यनाथ के वक्तव्य के बिना ही विपक्ष के जोरदार हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.
UP UK News LIVE: प्रतापगढ़ में छात्रों से भरी बस पलटी, तीन घायल
प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ में छात्रों से भरी बस पलट गई. हादसे में तीन छात्र घायल हो गए हैं. इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
UP UK News LIVE: यूपी में सुशासन सप्ताह की शुरुआत
लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से पहले सुशासन सप्ताह का आगाज कर दिया है. प्रदेश के सभी स्कूल-कालेज में सुशासन सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
UP UK News LIVE: अरिहंत प्रकाशक के घर पर छापेमारी
मेरठ : अरिहंत प्रकाश के मालिक के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी पड़ी है. आईटी विभाग की टीम मेरठ के साकेत स्थित कोठी, ऑफिस और प्रेस में दस्तावेज खंगाल रही है.
UP UK News LIVE: जालौन में बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत
जालौन : जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा-मार्धागढ़ मार्ग पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.
UP UK News LIVE: चंदौली में सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए काउंटिंग शुरू
चंदौली : सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतगणना शुरू हो गई है. भाजपा प्रत्याशी ने शुरुआती रुझान में बढ़त बना ली है. चंदौली पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना हो रही है. 6 टेबल पर वोटों की गिनती हो रही है.
UP UK News LIVE: मुजफ्फरनगर में खंडहर में तब्दील मिला प्राचीन शिव मंदिर
मुजफ्फरनगर : संभल और बनारस के बाद अब पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुस्लिम आबादी के बीच स्थित एक शिव मंदिर खंडहर अवस्था में पड़ा मिला है. मंदिर की स्थापना आजादी के 23 साल बाद सन 1970 में हुई थी, लेकिन राम मंदिर विवाद के दौरान इस इलाके में बढ़ती मुस्लिम आबादी की वजह से हिंदुओं ने पलायन शुरू कर दिया और मंदिर खंडहर बनता चला गया.
UP UK News LIVE: नकली शराब बनाने पर उम्रकैद की सजा
पीलीभीत : पीलीभीत में नकली शराब बनाने पर तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. अपर सत्र न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया है.
#Sambhal
46 साल बाद सच सामने आया!
संभल दंगों का सच सामने आया!
दंगे की कहानी..पीड़ितों की जुबानी #SambhalNews #SambhalViolence #zeeupuk @shukladeepali15 pic.twitter.com/qh04fgznrj
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 19, 2024
संभल से बड़ी खबर
बर्क के घर बिजली चोरी की जांच
बिजली विभाग की टीम ने जांच की
घर में लगे हर एक उपकरण की जांच
Sambhal ASI Survey: संभल की जामा मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच 19 दिसंबर यानी आज एएसआई की टीम को संभल पहुंच सकती है. वैसे ये टीम पहले बुधवार को ही पहुंचने वाली थी, लेकिन चार सदस्यीय टीम में से एक के रिश्तेदार की मृत्यु हो गई है. जिसकी वजह से अब यह टीम शुक्रवार को संभल आ सकती है. खग्गुसराय क्षेत्र में 46 साल बाद प्राचीन कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर खोला गया था. इसके पास स्थित कुएं और मूर्तियों की कार्बन डेटिंग के लिए एएसआई की टीम संभल पहुंच रही है. एएसआई के टीम के आने की सूचना को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ था. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे थे.
Lucknow News LIVE:ऐसा ‘हठ योग’ देखा नहीं कभी!
जटाओं से हवा में झूले तपस्वी!
हठ योगी की अनोखी तपस्या
UP Politics News LIVE: राहुल गांधी की नागरिकता का मामला
आज हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई
हाईकोर्ट बेंच आज दे सकती है फैसला
राहुल के पास ब्रिटिश नागरिकता का दावा
भारतीय नागरिकता खत्म करने की मांग
#RahulGandhi
राहुल गांधी की नागरिकता का मामला
आज हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई
हाईकोर्ट बेंच आज दे सकती है फैसला
राहुल के पास ब्रिटिश नागरिकता का दावा
भारतीय नागरिकता खत्म करने की मांग #RahulGandhi #Congress #Highcourt #Indiancitizenship @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/InVh6DEJTT
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 19, 2024
Sambhal News: बर्क लाइट जलाएं..बिल जीरो आए!
सांसद के घर मीटर बंद..बत्ती चालू!
बिजला विभाग की जांच..बर्क तक आंच
UP News LIVE : अलीगढ.. शादी समारोह से घर वापस लौट रहे ई-रिक्शा में सवार लोगों को छोटा हाथी वाहन ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर. लोग हुए घायल. घटना को देख स्थानीय लोगों का लगा जमावड़ा. छोटा हाथी वाहन चालक मौके से हुआ फरार. घटना में तीन लोगों को आई गंभीर चोट. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना. पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची इलाका पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा भेजा अस्पताल उपचार के लिए घटना की कार्रवाई में जुटी पुलिस अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के अंतर्गत की है घटना.
UP News LIVE : बिजनौर–फ़िल्म अभिनेता मुस्ताक खान और कामेडियन सुनील पाल अपहरण के मुख्य आरोपी को पकड़ने मे बिजनौर और मेरठ पुलिस हुई फेल. आरोपी लवीपाल पर बिजनौर पुलिस ने किया 25 हजार का इनाम घोषित। मेरठ पुलिस पहले ही घोषित कर चुकी 25 हजार का इनाम।लवी पाल कोर्ट मे आत्म समर्पण करने के लिए लगा चुका अर्जी। थाना शहर कोतवाली इलाके का मामला।
Sambhal News: संभल से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर
जियाउर्रहमान बर्क के घर पुलिस तैनात
भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
थोड़ी देर में जाएगी बिजली विभाग की टीम
Mahakumbha 2025 LIVE: महाकुंभ 2025 की तैयारियां तेज
संगम नगरी में शिविर हो रहे तैयार
महाकुंभ को लेकर योगी एक्टिव
मेला क्षेत्र में होगी कैबिनेट की बैठक
Congress Worker Prabhat Pandey: कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत मामले में लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. मृतक प्रभात पांडेय के चाचा मनीष पांडेय ने हुसैनगंज थाने में तहरीर दी है. प्रभात पांडेय के परिजनों ने हत्या का मामला मानते हुए जांच करने की मांग की है. हुसैनगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है. उधर, प्रभात पांडेय की मौत को लेकर कांग्रेस आज सड़क पर उतरेगी.
Lucknow News LIVE: लखनऊ की सड़क पर ‘संग्राम’
कांग्रेस का प्रदर्शन..पुलिस का एक्शन
विधानसभा घेराव का प्लान ‘फेल’
हिरासत में लिए गए कांग्रेस के नेता
UP News LIVE : अगले 5 दिन..5 डिग्री का सितम
ठंड का 5 डिग्री वाला टॉर्चर
उत्तर भारत में सर्दी का सितम
शीतलहर और कोहरे का कहर
Lucknow News LIVE: लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक को आखिरी बार कांग्रेस प्रदेश पार्टी कार्यालय में देखा गया था, जहां वह बेहोशी की हालत में पाए गए. डॉक्टरों के अनुसार, प्रथम दृष्टया उनके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा. पुलिस विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए त्वरित और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करेगी. घटना के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों पर लखनऊ पुलिस का पक्ष है कि प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर किसी भी प्रकार का बल प्रयोग किया ही नहीं गया था। इस घटना से जोड़कर गलत जानकारी व अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी ताकि कानून व्यवस्था और शांति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाये, किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। इस संवेदनशील मामले में सभी की भावनाओं का आदर किया जाएगा, और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.