Pratap Sarangi News, Mukesh Rajput News: संसद परिसर में आज हुई धक्का-मुक्की पर सियासी बवाल मचा हुआ है। बीजेपी के सासंद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत अस्पताल में भर्ती है। अब RML अस्पताल की तरफ से दोनों सांसदों की तबीयत पर अपडेट दिया गया है। RML अस्पताल के डॉक्टर अजय शुक्ला ने मीडिया को बताया कि प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के सिर में चोटें आई हैं। दोनों को दवाई दी गई है। मुकेश राजपूत का ब्लड प्रेशर अभी भी हाई है। हम अपना बेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने प्रताप सारंगी की तबीयत पर बात करते हुए कहा कि वो बुजुर्ग हैं और धक्का-मुक्की होने पर बीपी बढ़ सकता है। इससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक भी आ सकता है। प्रताप सारंगी को कार्डियक मरीज हैं। हमने स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
यहां पढ़िए धक्का-मुक्की मामले से जुड़ी बड़ी अपडेट्स । राहुल गांधी के खिलाफ इन गंभीर धाराओं में केस दर्ज
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को मोदी सरकार राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष बना सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC ) के अगले अध्यक्ष का चयन करने के लिए बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे।