'राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद कोन्याक के आरोप मनगढ़ंत', कांग्रेस सांसद ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र – Aaj Tak

Feedback
संसद भवन के प्रवेश द्वार पर हुई धक्का-मुक्की की घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं. दोनों घायल सांसदों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है. वहीं, पार्टी की राज्यसभा सांसद फैंगनॉन एस कोन्याक ने विपक्ष के नेता पर अभद्रता करने का आरोप सदन में लगाया और सभापति से इसे लेकर लिखित शिकायत भी की है. बीजेपी की राज्यसभा सांसद के आरोप को लेकर अब कांग्रेस सांसद हिबी ईडेन ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है.
हिबी ईडेन ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखे पत्र में कोन्याक के आरोपों को मनगढ़ंत बताया है. उन्होंने कहा है कि शुरू से ही राहुल गांधी के साथ था. बीजेपी की सदस्य ने राहुल गांधी पर जो आरोप लगाए हैं कि बहुत करीब आ गए जिसकी वजह से उनको अनकंफर्टेबल महसूस हुआ, ऐसा नहीं हुआ. कांग्रेस सांसद हिबी ईडेन ने बीजेपी की राज्यसभा सांसद फैंगनॉन एस कोन्याक की ओर से लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गरिमा गिराने का प्रयास बताया है.
यह भी पढ़ें: धक्कामुक्की पर कांग्रेस VS बीजेपी, राहुल का दावा- हमारा रास्ता रोका, शिवराज बोले- वो जानबूझकर बीच में आए
बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर लगाए ये आरोप
नागालैंड से बीजेपी की राज्यसभा सांसद फैंगनॉन कोन्याक ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर राहुल गांधी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि आज मैं बाहर शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कर रही थी. राहुल गांधी बहुत करीब आकर खड़े हो गए. मैं अनकंफर्टेबल हो गई थी. राहुल गांधी मेरे ऊपर चिल्लाने लगे. राहुल गांधी को शोभा नहीं देता है कि एक महिला सांसद पर वो ऐसे चिल्लाएं. मैं बहुत दुखी हूं और मैं सुरक्षा चाहती हूं. बीजेपी सांसद ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग से ताल्लुक रखती हूं और राहुल का ये बर्ताव अच्छा नहीं लगा.
यह भी पढ़ें: ‘मैं अनकंफर्टेबल हो गई…’, धक्काकांड में राहुल गांधी पर महिला सांसद का आरोप, धनखड़ बोले- मेरे पास रोते हुए आईं
वेणुगोपाल, टैगोर ने भी स्पीकर को लिखा पत्र
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, मनिक्कम टैगोर और केसी वेणुगोपाल ने भी इस मामले को लेकर स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है. कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि इंडिया गठबंधन के सांसदों को प्रवेश करने से रोका गया. सत्ता पक्ष के तीन सांसदों ने राहुल गांधी से शारीरिक रूप से बदसलूकी की. उन्होंने कहा कि यह विपक्ष के नेता को दिए गए विशेषाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है. सत्ता पक्ष के सांसदों का आचरण न केवल राहुल गांधी की व्यक्तिगत गरिमा पर हमला था, लोकतांत्रिक भावना के भी विपरीत था.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News