Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 दिसंबर 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार – Aaj Tak

Feedback
संसद में कथित हाथापाई को लेकर दो बीजेपी सांसदों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद चिकित्सा अधीक्षक अजय शुक्ला ने कहा कि दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. चीन लगातार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) की तरफ मिलिट्री बिल्ड अप बढ़ा रहा है. यानी सैन्य ताकत और ढांचागत निर्माण. ये खुलासा हुआ है अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने 2024 की सालाना रिपोर्ट में. वहीं राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संसद में बीजेपी ने अडानी के मामले पर चर्चा को रोकने की कोशिश की. बीजेपी शुरू से इस पर डिस्ट्रैक्शन कर रही थी. इसके बाद गृहमंत्री का आंबेडकर को लेकर बयान आया. बीजेपी की सोच आंबेडकर विरोधी है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ऐलान कर दिया है कि अब यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. इसमें भारत अपने मैच किसी दूसरे देश में खेलेगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि भारत को अक्सर अपने अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है, लेकिन अब हम देख रहे हैं कि अन्य देशों में अल्पसंख्यक समुदाय किस स्थिति का सामना कर रहे हैं. पढ़िए गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें…
सारंगी के सिर में आए टांके, मुकेश राजपूत का ब्लड प्रेशर हाई… RML अस्पताल ने दिया BJP सांसदों का हेल्थ अपडेट
संसद में कथित हाथापाई को लेकर दो बीजेपी सांसदों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद चिकित्सा अधीक्षक अजय शुक्ला ने कहा कि दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. शुक्ला ने यह भी कहा कि वे दोनों (प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत) को स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.
गलवान संघर्ष के बाद चीन ने नहीं बदली सेना की पोजीशन, सीमा पार बढ़ा रहा ताकत… पेंटागन की रिपोर्ट
चीन लगातार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) की तरफ मिलिट्री बिल्ड अप बढ़ा रहा है. यानी सैन्य ताकत और ढांचागत निर्माण. ये खुलासा हुआ है अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने 2024 की सालाना रिपोर्ट में. इसमें कहा गया है कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) लगातार अपनी सेना की ताकत को LAC के आसपास बढ़ा रहा है. साल 2020 में गलवान संघर्ष के बाद ये बढ़ते जा रहे हैं. उसने अपनी सेना पीछे नहीं खींची है.
‘बीजेपी सांसदों ने हमें सदन में घुसने से रोका’, धक्कामुक्की कांड पर बोले राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि संसद में बीजेपी ने अडानी के मामले पर चर्चा को रोकने की कोशिश की. बीजेपी शुरू से इस पर डिस्ट्रैक्शन कर रही थी. इसके बाद गृहमंत्री का आंबेडकर को लेकर बयान आया. बीजेपी की सोच आंबेडकर विरोधी है. आज फिर बीजेपी ने नया डिस्ट्रैक्शन किया. हम आज संसद जा रहे थे, संसद की सीढ़ियों पर बीजेपी के सांसद डंडे लेकर खड़े थे और हमें अंदर नहीं जाने दे रहे थे. हम शांति से संसद जा रहे थे. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री का इस्तीफा होना चाहिए. साथ ही वह आंबेडकर के अपमान पर माफी भी मांगें.
Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी पर बड़ा अपडेट… भारत कहां खेलेगा अपने मैच? ICC ने किया साफ
पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ऐलान कर दिया है कि अब यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. इसमें भारत अपने मैच किसी दूसरे देश में खेलेगा. आईसीसी ने इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि चैम्पियंस ट्रॉफी अगले साल के शुरुआत में फरवरी और मार्च के बीच खेली जाएगी.
‘हमें अल्पसंख्यकों पर सलाह मिलती है, लेकिन दुनिया में क्या हो रहा…’, बोले मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि भारत को अक्सर अपने अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है, लेकिन अब हम देख रहे हैं कि अन्य देशों में अल्पसंख्यक समुदाय किस स्थिति का सामना कर रहे हैं. ‘हिंदू सेवा महोत्सव’ के उद्घाटन के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विश्व शांति की बात करके प्रभुत्व स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News