UP: 10 IAS अधिकारियों का तबादला, हटाए गए अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। प्रमुख खबरों की बात करें तो जोमैटो और स्विगी पर नियम तोड़ने के आरोप लगे हैं। कनाडा PM जस्टिन ट्रूडो ने स्वीकार कर लिया है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थक मौजूद हैं। हैदराबाद में 11 साल की बच्ची की गवाही ने बलात्कारी सौतेले पिता को 30 साल के लिए जेल भेज दिया।
गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र चुनाव के लिए मुंबई में BJP का मेनिफेस्टो जारी करेंगे। महाविकास अघाड़ी भी मैनिफेस्टो जारी करेगा। गुजरात के वलसाड में उमरगाम इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई है। कनाडा के ब्रैम्पटन मंदिर में हिंसक प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें News24 के साथ…
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव 2024 से पहले 10 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। यहां नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के सचिव और विशेष सचिव दोनों हटा दिया गया है। वहीं, विशेष सचिव नमामि गंगे प्रणेता ऐश्वर्या को हटाकर यूपी एग्रो विभाग में भेज दिया गया है। जबकि अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह को भी हटा दिया गया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले मुंबई के विक्रोली में कैश वैन से साढ़े छह टन के चांदी की ईंटें जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार चांदी की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। विक्रोली पुलिस और चुनाव आयोग की जांच टीम ने ये चांदी जब्त की है।
दिल्ली में आज कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मतीन अहमद ने AAP जॉइन कर ली है। मतीन कांग्रेस के 5 बार के विधायक थे, लेकिन आज अचानक पार्टी छोड़कर उन्होंने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया।
नॉर्थ अमेरिका के देश मेक्सिको में एक बार में फायरिंग करके 10 लोगों का मार दिया गया है। गोलीबारी में 7 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। इससे पहले बंदूकधारियों ने सीफूड रेस्टोरेंट में 9 लोगों की हत्या कर दी थी। वहीं बीती रात हुई फायरिंग में कुछ हथियारबंद हमलावर बार में घुसे और लोगों-स्टाफ पर फायरिंग करने लगे।

🚨🇲🇽 BREAKING: AT LEAST 10 DEAD, MULTIPLE INJURED IN BAR SHOOTING IN QUERÉTARO, MEXICOAt least 10 people have been killed and several injured in a tragic bar shooting in Querétaro, Mexico.Local reports indicate that armed attackers entered the establishment, targeting patrons… pic.twitter.com/MD9B7FSULi
पंजाब में 4 विधानसभा के उपचुनाव को लेकर हर पार्टी ने जीतने के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है। ऐसे में नेताओं के भाषण भी सुर्खियां बने हुए हैं। गिदड़बाहा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे मनप्रीत बादल ने कहा कि बीएसएफ, आईटीबीपी और रेलवे में वह किसी भी वक्त नौकरी लगा सकते हैं, बस उन्हें बताने की जरूरत है। इसी को लेकर अब विपक्ष के निशाने पर के दरबार से भाजपा के प्रत्याशी मनप्रीत बादल आ गए हैं।

मुंबई के अटल सेतु पर अवैध रूप से गोमांस की तस्करी करने वाली कार पकड़ी गई है। गोमांस की तस्करी कर रहे राजिक मुनीर शाह और आयन रफीक शेख को शिवडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौमांस की तस्करी की सूचना मिलने पर गौरक्षक चिरले टोल नाके पर रुके थे और जैसे ही कथित रूप से गौमांस ले जा रही गाड़ी चिरले टोल गेट पार गौरक्षकों ने उस गाड़ी का पीछा किया। अटल सेतु पर कथित गौमांस लेकर जा रही गाड़ी खराब होने की वजह से बंद पड़ गई। गौरक्षकों ने इस बात की सूचना पुलिस कंट्रोल 112 नंबर पर भी फोन करके दे दी। इस मामले में शिवडी पुलिस ने मामला दर्ज करके कार से मिले मांस को जांच के लिए कलिना फॉरेंसिक साइंस लैब भेज दिया है।
छत्रपति संभाजीनगर में देर रात दुकान में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। फुलंबरी में शार्ट सर्किट से एक प्लास्टिक की दुकान में आग लग गई थी। हादसे के मृतकों के नाम नितिन नागरे, गजानन वाघ, सलीम शेख हैं। अग्निकांड देर रात करीब एक बजे हुआ।
सेंट्रल नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा बदमाश कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी का ई रिक्शा, मोटरसाइकिल व नगदी बरामद की गई है। ये मुठभेड़ थाना सेक्टर 142 में हुई है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटो में फिर कई जगह फायरिंग की घटनाएं हुई हैं, जिनमें 2 लोगों की मौत हुई है। एक घटना दिल्ली के मुंडका में कल शाम हई। यहां एक शख्श की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक का नाम अमित बताया गया। उस पर बाइक से आये 2 हमलावरों ने ताबड़तोड़ 6 राउंड गोलियां चलाई। अमित खुद भी अपराधी रहा है और हाल फिलहाल में ही दिल्ली की तिहाड़ जेल से छूट कर आया था।

दूसरी घटना कल सुबह कबीर नगर इलाके में हुई जहां एक शख्श की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जबकि दूसरा घायल। यहां बाइक से आये 3 हमलवारो ने घटना को अंजाम दिया। इन्होंने नदीम और शाहनवाज को गोलियां मारी। जहां नदीम की मौत हो गई। तीसरी घटना उत्तरपूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में हुई जहां एक घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। राहुल नाम के शख्श ने इसकी जानकारी दी।
झारखंड में आज प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो है। वे करीब 3 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। असम के सीएम और झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को यह जानकारी दी थी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मुंबई में BJP का मेनिफेस्टो जारी करेंगे। सुबह 10.15 बजे यह संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। इस दौरान महाराष्ट्र भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। वहीं महाविकास अघाड़ी की ओर से फुल मैनिफेस्टो जारी किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
हैदराबाद में सौतेला पिता ने 11 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने हैदराबाद की पोक्सो कोर्ट के समक्ष अपने सौतेले पिता के खिलाफ गवाही दी, जिसके आधार पर 7 नवंबर को आरोपी को 30 साल की जेल की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो अब तक सुनाई गई सबसे लंबी सजा थी। अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन सत्र न्यायाधीश टी अनिता ने आरोपी को लड़की से बार-बार बलात्कार करने और उसे अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए मजबूर करने का दोषी ठहराया।

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News