Feedback
नंबर 3- 30 अक्टूबर 2025 का मूलांक 3 और भाग्यांक 4 है. आज का दिन अंक 3 के लिए शुभपरिणामकारी है. चहुंओर बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. सकारात्मक परिस्थितियों का लाभ लेंगे. पेशेवरता व रचनात्मकता बढ़ाएंगे. उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. रहन सहन बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य संवार पाएगा. मनोबल ऊंचा रहेगा. महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर ध्यान देंगे. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. आर्थिक विषयों में तेज रहेंगे. गुरु के अंक 3 के व्यक्ति काम से काम रखते हैं. औरों के मामलों में मांगने पर ही सलाह देते हैं. आत्मविश्वास ऊंचा रखते हैं. आज इन्हें सक्रियता और साहस दिखाना है. संबंधों में सकारात्मकता रहेगी. आस्था अध्यात्म बढ़ेंगे. धूर्तों व चालाक लोगों से बचें.
मनी मुद्रा- करियर व्यापार में शुभ सूचना संभव है. हितलाभ बेहतर बनाए रखेंगे. विविध कार्यों को गति मिलेगी. वाणिज्यिक मामलों को बल मिलेगा. व्यवस्था संवारने का प्रयास रहेगा. संसाधनों में वृद्धि होगीं. सभी का समर्थन पाएंगे. समकक्षों का सहयोग मिलेगा. वाणिज्यिक विषयों को गति देंगे. लाभ बेहतर बना रहेगा.
पर्सनल लाइफ- प्रियजनों से मन की बात को कह पाएंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे. पारिवारिक गतिविधियों में रुचि लेंगे. कुल परंपराओं का पालन करेंगे. मित्र सहयोगी होंगे. विनम्र रहें. बड़प्पन से काम लेंगे. स्मरणीय पल बिताएंगे. प्रेम में उत्साह बना रहेगा. रिश्तों में सक्रियता दिखाएंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- संपर्क संवाद को बढ़ावा देंगे. साहस पराक्रम बढ़ा रहेगा. खानपान आकर्षक रहेगा. भौतिक सुविधाओं पर ध्यान देंगे. अनुकूलता बबनी रहेगी. स्वास्थ्य संवारेंगे. संबंधों में भरोसा रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 7 9
फेवरेट कलर- सनराइज
एलर्ट्स- कमियों को अनदेखा करें. बड़बोलेपन से बचें. कमतर लोगों से दूरी बनाए रहें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू