—विज्ञापन—
आम आदमी पार्टी नेता नितन नंदा पर हमला हुआ है. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इलाज के लिए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आप नेता पहुंचे थे, जहां उन पर हमला किया गया है.
जानकारी के अनुसार, श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के नेता नितन नंदा पर एक समारोह के दौरान गोली चलाई गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई, जब नितन नंदा एक समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे. इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई. गोलीबारी की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया और मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.
घायल नितन नंदा को तुरंत सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया. जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि गोली उनके शरीर के अंदर लगी है और यह गोली उनके सिर के पिछले हिस्से में लगी है.
घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हमलावरों की पहचान की जा रही है.
खबर अपडेट की जा रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें पंजाब, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in