Bihar Chunav 2025, Beldaur Vidhan Sabha Seat: बेलदौर की जनता JDU का खुलकर करती है समर्थन, 2025 के चुनाव में जीत की राह नहीं होगी आसान! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bihar Chunav 2025 Beldaur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बेलदौर सीट भी है, जो बिहार के खगड़िया जिले का एक ब्लॉक है। 2020 में इस सीट से जनता दल (यूनाइटेड) को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बेलदौर से जीत मिल चुकी है?
विजयी उम्मीदवार
पन्ना लाल सिंह पटेल
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
56,541 वोट मिले
वोट लीड- 5,108
वोट शेयर- 31.95 फीसदी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Warisnagar Vidhan Sabha Seat: JDU ने 4 बार जीता ‘वारिसनगर का किला’, कौन से नंबर पर हैं कांग्रेस और RJD?
रनर अप उम्मीदवार
चंदन कुमार उर्फ ​​डॉ. चंदन यादव
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
51,433 वोट मिले
वोट शेयर- 29.06 फीसदी
तीसरे नंबर के उम्मीदवार
मिथिलेश कुमार निषाद
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
31,229 वोट मिले
वोट शेयर- 17.64 फीसदी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kalyanpur (SC) Vidhan Sabha Seat: 2025 के चुनाव में मुकाबला RJD vs BJP… जानिए कौन सी पार्टी का कल्याणपुर सीट पर रहा दबदबा?
बेलदौर सीट को लेकर कहा जाता है कि यहां की जनता जनता दल (यूनाइटेड) का खुलकर साथ देती है। यहां पर सीएम नीतीश कुमार का काफी दबदबा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2008 से लेकर अब तक हुए 3 विधानसभा चुनावों में JDU को ही जीत मिली है। हालांकि, हर चुनाव में JDU की जीत का अंतर कम होता गया है। इसकी वजह लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के बढ़ते प्रभाव को माना गया।
बेलदौर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,06,644 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 14.57 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 10.3 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,20,807 तक पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Patepur (SC) Vidhan Sabha Seat: RJD, कांग्रेस और जनता दल ने बनाया बराबरी का स्कोर, 2025 में कौन सी पार्टियों की बढ़ेगी टेंशन?
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News