Updated on:
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, साथ ही बिहार चुनाव की हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या पर बोले तेजस्वी यादव -“चुनाव के दौरान कुछ लोग बंदूक लेकर घूम रहे हैं, और प्रधानमंत्री 20 साल पुरानी बातें कर रहे हैं. अभी 30 मिनट पहले सिवान में एएसआई की गला रेतकर हत्या कर दी गई, मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या हो गई.”
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 2026 बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है. इसके साथ ही छात्रों और अभिभावकों के बीच चल रही अनिश्चितता और अनुमान पर अब विराम लग गया है. जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10 और 12 दोनों की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. CBSE की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च 2026 को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी.
#WATCH | Sheikhpura, Bihar | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “They (BJP) are doing vote chori, which they first did in Maharashtra, Haryana and now trying in Bihar, which is why we did Voter Adhikar Yatra… They will try to steal votes at the last minute, but… pic.twitter.com/7AJHN1BXzB
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शेखपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “ये लोग वोट चोरी कर रहे हैं — पहले महाराष्ट्र में किया, फिर हरियाणा में, और अब बिहार में करने की कोशिश हो रही है. इसी वजह से हमने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू की. ये आखिरी वक्त पर वोट चोरी करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप बूथ पर डटे रहिए, लिस्ट देखिए और चोरी रोकिए.” राहुल गांधी ने आगे कहा, “इनका असली मकसद अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाना और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को खत्म करना है. ये देश को आज़ादी से पहले वाली स्थिति में ले जाना चाहते हैं, जहां दलितों और पिछड़ों के कोई अधिकार नहीं थे. ये हर चीज़ का निजीकरण करना चाहते हैं.”
मुंबई के पवई इलाके में हुई होस्टेज ड्रामा की घटना अब एक दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आर ए स्टूडियो में 17 मासूम बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत हो गई है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चली गोली उसके सीने में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टर्स ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस वारदात ने पूरे मुंबई को दहला दिया है और अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर रोहित ने बच्चों को बंधक क्यों बनाया था.
“बिहार में महाजंगलराज”मोकामा के गुंडा अनंत सिंह के समर्थकों ने जनसुराज के कैंडिडेट और उनके साथी पे हमला करवाया जिससे उसके साथी की मौत हो गई।परिवार के लोगों का चीत्कार सुनिए😭😭चुनाव आयोग गुंडा अनंत सिंह पे हत्या का मुकदमा दर्ज करे।CC: @RahulGandhi @yadavtejashwi… pic.twitter.com/v5a4U0yd8z
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा में सियासी खून-खेल की वारदात ने हड़कंप मचा दिया है. जन स्वराज पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता की अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतक पार्टी की चुनावी तैयारियों में लगातार जुटा हुआ था. प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी इस हत्या को राजनीतिक साजिश बता रही है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है.
#WATCH | Paliganj, Bihar | Union Home Minister Amit Shah says, “Do you want ‘jungle raaj’ of Lalu Yadav and Rabri Devi? Bihar was diverted from the path of development because of crime, kidnapping, robbery… Nitish Kumar in 20 years and Nitish Kumar and PM Modi in 11 years have… pic.twitter.com/2cuVIAhDEh
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के पालीगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, “क्या आप लालू यादव और राबड़ी देवी का ‘जंगल राज’ चाहते हैं? अपराध, अपहरण, डकैती के कारण बिहार विकास के रास्ते से भटक गया था… 20 साल में नीतीश कुमार और 11 साल में नीतीश कुमार और पीएम मोदी ने बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है…”
#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh arrives in Kuala Lumpur, Malaysia, to attend the ASEAN Defence Ministers’ Meeting – Plus (ADMM-Plus). pic.twitter.com/g6kaOCh54Q
Chapra, Bihar: On RJD leader Tejashwi Yadav’s “Waqf Act Will Be Thrown Into Dustbin” statement, Union Minister Chirag Paswan says, “What will happen by throwing it away? The Leader doesn’t even know that in a bill passed by the Central Government, the State Government has no role… pic.twitter.com/KSBpH3Wbic
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर करारा पलटवार किया है. तेजस्वी यादव ने हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार आने पर वक्फ अधिनियम (Waqf Act) को “कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा.” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह कानून केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया है, जिसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका या दखल नहीं होती. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी चाहे जितना भी शोर मचाएं या विरोध करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. पासवान ने इसे आरजेडी की “कानूनी अज्ञानता” बताते हुए कहा कि जनता अब ऐसे बयानों से भ्रमित नहीं होगी.
मुंबई में आरए स्टूडियो से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 15 से 20 बच्चों को बंधक बनाए जाने की सूचना है. जैसे ही यह खबर फैली, इलाके में हड़कंप मच गया. बच्चों के माता-पिता स्टूडियो के बाहर इकट्ठा हो गए हैं और पुलिस ने पूरे परिसर को घेर लिया है. मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और हालात को काबू में करने की कोशिश जारी है.
#WATCH | Ghazipur, Uttar Pradesh: On #BiharElections2025, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “…Everyone knows that Nitish Kumar has only been made the Chief Minister for the elections. After the elections, he will not be the face. Someone new will be brought… pic.twitter.com/eVkMyTogwc
गाज़ीपुर में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सिर्फ चुनाव तक के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया है, चुनाव के बाद कोई नया चेहरा लाया जाएगा. यादव ने दावा किया कि तेजस्वी यादव ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और समाजवादी पार्टी उनकी सरकार चलाने में हर संभव मदद देने को तैयार है.
Powered by Blink CMS