News in Brief Today: मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला ढेर; भारत विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
नमस्कार, देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए TV9 का News in Brief. सबसे पहले जानते हैं
मुंबई के RA स्टूडियो में शुक्रवार को बड़ी घटना टल गई. आरोपी रोहित आर्या ने पहली मंजिल पर 17 बच्चों सहित 20 लोगों को बंधक बना लिया था. पुलिस ने सभी को सुरक्षित बचा लिया और एनकाउंटर में रोहित आर्या को मार गिराया. आर्या यूट्यूबर था, उसने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो में धमकी दी थी कि अगर उसकी बात नहीं सुनी गई, तो वह स्टूडियो में आग लगा देगा. वह पुणे का रहने वाला और चेंबूर में रहता था. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में 339 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 48.3 ओवर में पूरा किया. ये रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 127 रन नाबाद बनाए, अमनजोत कौर 15 रन नाबाद रहीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन बनाए. भारत की टीम का सामना 2 नवंबर को फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिहार के मोकामा में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के चाचा दुलार चंद्र की हत्या कर दी गई. प्रियदर्शी ने आरोप लगाया कि NDA उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थकों ने वारदात को अंजाम दिया. वहीं अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह को जिम्मेदार बताया. मोकामा सीट से जदयू के अनंत सिंह और राजद से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी चुनाव मैदान में हैं. दोनों बाहुबली नेता हैं. अनंत पांच बार विधायक रहे हैं और सूरजभान पूर्व सांसद हैं. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है. परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. बोर्ड ने 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन डेटा के आधार पर 24 सितंबर 2025 को अस्थायी डेटशीट जारी की थी, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को तुरंत परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करने का आदेश दिया है. अगर यह परीक्षण होता है, तो यह 1992 के बाद अमेरिका का पहला न्यूक्लियर टेस्ट होगा. ट्रंप का कहना है कि रूस और चीन जैसे देश अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं, इसलिए अमेरिका को भी ऐसा करना चाहिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षण शुरू करने में 24 से 36 महीने लगेंगे और इसके लिए कांग्रेस की मंजूरी और भारी खर्च जरूरी होगा. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Pick 30 Oct
जमैका के लैकोविया टॉम्बस्टोन में तूफान मेलिसा के बाद भारी तबाही हुई. तूफान की चपेट में आने से जमैका में 3 लोगों की मौत हुई है. जमैका कैरेबियन सागर में स्थित एक आइलैंड नेशन है, जो जून से नवंबर तक कई खतरनाक तूफानों का सामना करता है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News