—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते प्रणित मोरे को कैप्टेंसी मिल गई है. शहबाज को हराने के बाद प्रणित के हाथों में घर की सत्ता आ गई है. अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है इसमें मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच जंग देखने को मिली. मालती ने गलती से तान्या को धक्का मार दिया. इससे तान्या भड़क गईं और दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई. इसके साथ ही आज ‘राइज एंड फॉल’ के विनर और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत ‘कार्तिका’ सीरियल से की थी. इसके बाद ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ और ‘नागिन’ जैसी कई टीवी सीरियल में अर्जुन अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Thamma या Ek Deewane Ki Deewaniyat… 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी? जानें कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 108.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने दुनिया भर में 143.75 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 10वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 55 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 71.8 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in