लड़की छेड़ने के केस में Azam Khan गए जेल, नवाब हमज़ा मियां का जोरदार हमला – Zee News

Azam Khan Nawab Controversy: आजम खान ने नवाबों को इडियट कहा, जिसके बाद बीजेपी नेता और रामपुर के नवाब के बेटे नवाब हमज़ा मियां का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि सपा नेता लड़की छेड़ने के मामले में जेल जा चुके हैं.
Trending Photos
Azam Khan Nawab Controversy: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उनके जरिए नवाबों पर की गई टिप्पणी और उस पर रिएक्शन चर्चा में हैं. दरअसल, आज़म खान ने नवाबों को इडियट्स कहा था, जिसके बाद से पूरा नवाब परिवार उनपर हमलावर हो गया है. रामपुर के नवाब के बेटे और बीजेपी के नेता नवाब हैदर अली खान उर्फ हमज़ा मियां ने आज़म खान को पाखंडी, चोर और लड़कियां छेड़ने वाला बताया है.

आज़म खान पर ज़ोरदार हमला

नवाब हमजा मियां ने कहा कि आज़म खान कोई देश की आज़ादी की लड़ाई में जेल नहीं गए थे, वह इमरजेंसी के वक्त अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लड़की छेड़ने के आरोप में जेल गए थे. रामपुर के मंत्री रहते हुए लोगों के घर को लूटने, जमीनों पर कब्जा करने और फर्जी दस्तावेज बनवाने के आरोप में आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे जेल गए थे.

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि आजम खान ने एक गर्ल्स हॉस्टल की दीवार कूदी थी और लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी, इसलिए उनके खिलाफ अलीगढ़ में केस दर्ज हुआ था. इन्होंने जो काम गलत किए उसके लिए जेल गए, अगर मैं कोई गलत काम करूंगा तो मैं जेल जाऊंगा.

Add Zee News as a Preferred Source

लोगों के हाथों में कलम की जगह रिक्शे

हमज़ा मियां ने कहा कि नवाबों ने रामपुर के लोगों के लिए रोज़गार पैदा करने का काम किया. उन्होंने टेक्सटाइल मिल, रजा शुगर फैक्ट्री और तरह-तरह की फैक्ट्री लगाईं. इसके साथ ही स्कूल और डिग्री कॉलेज भी बनवाएं. उन्होंने आगे कहा कि हमने लोगों के हाथों में कलम देने की कोशिश की, लेकिन आज़म खान ने हड़ताल कराईं और लोगों के हाथों में कलम की जगह रिक्शे दे दिए.
हमज़ा ने आगे कहा कि उन्होंने स्वार और टांडा की नगर पालिकाओं के लिए आया पैसा अपनी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में लगा लिया और साथ ही फर्जी चंदे का नाटक भी किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब वह यूनिवर्सिटी बनवा रहे थे तो इन्होंने पुलिस के जरिए लोगों को गिरफ्तार किया और उनकी जमीनें हड़प लीं.
समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य …और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News