जयपुर, उदयपुर और भीलवाड़ा को छोड़कर प्रदेशभर में ऑल इंडिया परमिट वाली स्लीपर बसों का संचालन बंद हो गया है। करीब 7 हजार बसों के ब्रेक लगने से यात्री परेशान हैं।
जोधपुर, कोटा सहित अन्य जिलों में स्लीपर बसें खड़ी हो गई हैं। ट्रेवल्स एजेंसियों ने बसों की ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी है, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग ट्रेन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई है।
दरअसल, पिछले दिनों स्लीपर बसों में हादसे के बाद परिवहन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई चल रही है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कई बसों के चालान काटे। बसों को सीज भी किया गया है। इससे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन में गुस्सा है।
स्लीपर बसों का संचालन बंद होने से पड़े असर की PHOTOS…
कार्रवाई के विरोध में संचालन बंद ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए ये फैसला लिया है। ऑपरेटर्स का कहना है-
परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई को नहीं रोका गया तो स्टेज कैरिज और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज परमिट वाली बसें भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगी।
बैठक के बाद करेंगे प्रदर्शन की घोषणा ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा- परिवहन विभाग “एकतरफा कार्रवाई” कर रहा है। यात्रियों को बीच रास्ते में उतारकर बसें बंद की जा रही हैं। चालान गलत तरीके से बनाए जा रहे हैं।
27 अक्टूबर को बस ऑपरेटर्स ने परिवहन अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। एसोसिएशन आज दोपहर गोपालबाड़ी में बैठक बुलाकर हड़ताल की आधिकारिक घोषणा करने का फैसला लेगा।
स्लीपर बसों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
प्राइवेट स्लीपर बसों की हड़ताल से अजमेर में परेशानी बढ़ी:जयपुर, कोटा, जोधपुर व भीलवाड़ा रूट का ट्रैफिक प्रभावित हुआ; जायरीन फंसे
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.