दूसरा टी-20, भारत का 8वां विकेट गिरा: हर्षित 35, शिवम 4 और कुलदीप जीरो पर आउट, अभिषेक फिफ्टी बनाकर खेल रहे – Dainik Bhaskar

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन बना लिया है। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। अभिषेक ने 23 बॉल पर फिफ्टी बनाई। हर्षित राणा (35 रन) और शिवम दुबे (4 रन) को जेवियर बार्टलेट पवेलियन भेजा।
अक्षर पटेल 7 रन बनाकर रनआउट हो गए। पावरप्ले में जोश हेजलवुड ने तिलक वर्मा (जीरो), सूर्यकुमार यादव (एक रन) और शुभमन गिल (5 रन) को आउट किया। संजू सैमसन (2 रन) को नाथन एलिस ने पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबार्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।
जेवियर बार्टलेट ने 16वें ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने…
15वें ओवर में हर्षित राणा ने मार्कस स्टोयनिस के ओवर की 5वीं बॉल पर छक्का लगाया और भारत का स्कोर 100 पार पहुंचा दिया। इसी के साथ हर्षित ने अभिषेक के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी कर ली।
13वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 23 बॉल पर अर्धशतक बनाया। अभिषेक ने टी-20 करियर की छठी फिफ्टी लगाई है। दूसरी ओर से हर्षित राणा उनका साथ दे रहे हैं।
9वें ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मार्कस स्टोयनिस के ओवर की पहली बॉल पर हर्षित राणा ने सिंगल लिया और टीम को 50 पार पहुंचाया।
8वें ओवर में भारतीय टीम ने 5वां विकेट गंवाया। यहां अक्षर पटेल रनआउट हो गए। वे 7 रन ही बना सके।
टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 6 ओवर के खेल में 40 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए हैं।
तिलक वर्मा जीरो और सूर्यकुमार यादव (एक रन) को जोश हेजलवुड ने एक ही ओवर में पवेलियन भेजा। उन्होंने शुभमन गिल (5 रन) का विकेट भी लिया। संजू सैमसन (2 रन) को नाथन एलिस ने LBW किया।
जोश हेजलवुड ने 5वें ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने
हेजलवुड ने तीसरे ओवर में शुभमन गिल (5 रन) को पवेलियन भेजा।
चौथे ओवर में भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर संजू सैमसन 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन एलिस ने LBW कर दिया। पिछले ओवर में शुभमन गिल (5 रन) को जोश हेजलवुड ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया।
तीसरे ओवर में भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवा दिया है। यहां पर शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया।
मैच का पहला ओवर जोश हेजलवुड ने डाला। उनके ओवर से महज एक रन आया। मैच की पहली बॉल पर गिल रिव्यू लेकर LBW होने से बच गए। हेजलवुड की तीसरी बॉल उनके हेलमेट पर लगी। गिल ने आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर टीम और अपना खाता खोला।
इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम काली पट्‌टी बांधकर उतरीं। सभी खिलाड़ी मेलबर्न के 17 वर्षीय मेलबर्न के क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि दे रही हैं। जिनका मंगलवार रात नेट्स में बैटिंग के दौरान हुए एक हादसे में निधन हो गया।
एक दिन पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों ने भी ऑस्टिन श्रद्धांजलि दी। पढ़ें पूरी खबर
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टीम ने एक बदलाव किया है। जोश फिलिप की जगह मैथ्यू शॉर्ट की वापसी हुई है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का दबदबा रहा है। 2007 से अब तक दोनों टीमों के बीच 33 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया ने 20 मैचों में जीत हासिल की है, तो वहीं कंगारू टीम ने 11 जीत दर्ज की है। जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे। MCG में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें 2 मैच भारत ने और 1 ऑस्ट्रेलिया ने जीता। यहां भी एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका।
MCG की पिच बैटर और बॉलर दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। इस पिच पर तेज गेंदबाज नई गेंद के साथ स्विंग और बाउंस हासिल कर सकते हैं। बॉल की शाइन खत्म होने के बाद स्पिनर्स को भी टर्न मिल सकता है। बैटर्स कुछ समय पिच पर बिताने के बाद अच्छे स्कोर कर सकते हैं।
यहां अब तक 19 टी-20 खेले गए। 11 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने और 7 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। MCG में पहली पारी का एवरेज स्कोर 125 है।
पहला टी-20 बेनतीजा होने के बाद दूसरे मैच में भी बारिश बाधा डाल सकती है। मेलबर्न में मैच के दिन बारिश की 87% आशंका है। वहीं तापमान 20 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 12 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम रहेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News