—विज्ञापन—
Dharmendra first wife Prakash Kaur: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर खबर आई कि वो अस्पताल में एडमिट हैं. हालांकि, अभिनेता बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच अब धर्मेंद्र की पहली वाइफ प्रकाश कौर चर्चा में आ गई हैं और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं धर्मेंद्र की पहली वाइफ प्रकाश कौर और वो कहां रहती है, क्या करती हैं?
अभिनेता धर्मेंद्र की पहली वाइफ की बात करें तो उनका नाम प्रकाश कौर है. प्रकाश कौर और धर्मेंद्र ने साल 1954 में शादी की थी. प्रकाश कौर एक हाउसवाइफ हैं. हालांकि, इसके बाद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी, लेकिन उन्होंने प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया था. इसके अलावा अगर प्रकाश कौर की बात करें तो वो मीडिया और ग्लैमर से दूर रहना पसंद करती हैं. प्रकाश कौर ने हमेशा अपने पति का साथ दिया और उन्हें सपोर्ट किया है.
A post shared by Priya (@bollywoodtriviapc)
गौरतलब है कि प्रकाश कौर की भी उम्र हो चुकी है और वो क्या करती हैं या फिर उनकी कमाई का क्या जरिया है, इसको लेकर जानकारी नहीं है. इसके अलावा अगर प्रकाश कौर के रहने की बात करें तो हाल ही में एबीपी लाइव के साथ एक इंटरव्यू में, बॉबी देओल ने बताया था कि उनकी मां और पिता साथ रहते हैं. दोनों एक फॉर्म हाउस पर ही रहते हैं.
अपने इंटरव्यू में बॉबी ने कहा था कि खंडाला वाले फार्महाउस मेरे पापा और मां दोनों रहते हैं. हालांकि, पापा थोड़े फिल्मी हो जाती हैं और वो फार्महाउस पर रहना पसंद करते हैं. बॉबी ने आगे कहा था कि अब वो बूढ़े हो गए हैं और इसलिए उनके लिए वहां रहना सुकून भरा होता है. हेमा मालिनी की बात करें तो वो अपने घर में रहती हैं और कभी-कभी फार्महाउस पर मिलने जाती हैं.
यह भी पढ़ें- Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी की फोटो हुई वायरल, तो भड़के फैंस, उठे सवाल
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in