मेड इन इंडिया अपनाएंगे तभी भारत विश्वगुरु बनने के अपने संकल्प को साकार करेगा : दक – Dainik Bhaskar

भाजपा शहर जिला उदयपुर की ओर से शुक्रवार को उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र का आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद कॉलेज अंबामाता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रातः 9:00 बजे पटेल सर्कल स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अध्यक्षता भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आत्मसात करते हुए कहा कि 2014 के बाद देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में जो प्रगति की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुई है।
आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि हर भारतीय के स्वाभिमान और राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक है। जब हर नागरिक ‘मेड इन इंडिया’ को अपनाएगा, तभी भारत विश्वगुरु बनने के अपने संकल्प को साकार करेगा। कार्यक्रम संयोजक तखत सिंह शक्तावत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का भाव केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार बनना चाहिए। कार्यकर्ता समाज में स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। सहकारिता प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि भारत को विकसित बनाना है तो स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर होना होगा और हम सब जागृत होकर जिम्मेदारी समझ कर इस कार्य को करें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News