इस कंपनी की इलेक्ट्रिक SUVs को खरीदना होगा आसान, कंपनी ने 24 शोरूम खोले; दिसंबर तक 35 हो जाएंगे – Hindustan

वियतनामी इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी विनफास्ट ऑटो ने भारत में अपना विस्तार तेज कर दिया है। कंपनी ने देश के बड़े शहरों में 24 डीलरशिप शुरू कर दी हैं। यह भारतीय ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का अनुभव देने के अपने मिशन में एक बड़ा मील का पत्थर है। कंपनी 2025 के आखिर तक देश भर में 35 डीलरशिप का अपना लक्ष्य हासिल करने का प्लान है। जिससे वो भारत में खुद की स्थिति को मजबूत करना चाहती है। विनफास्ट की इंडिया स्ट्रेटेजी के सेंटर में तमिलनाडु के थूथुकुडी में उसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। 400 एकड़ में फैला यह प्लांट पहले फेज में VF6 और VF7 को असेंबल करने के लिए डिजाइन किया गया है। जिसकी शुरुआती कैपेसिटी हर साल 50,000 गाड़ियों की होगी। इसे बढ़ाकर 1,50,000 यूनिट्स तक किया जा सकता है।

कंपनी के नए लॉन्च किए गए शोरूम दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, सूरत, पुणे, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, नागपुर, आगरा, लुधियाना, जयपुर, कोच्चि, भुवनेश्वर, बड़ौदा और राजकोट जैसे शहरों में फैले हुए हैं। विनफास्ट के ग्लोबल रिटेल स्टैंडर्ड्स का पालन करते हैं। कंपनी के मुताबिक, हर आउटलेट में मॉडर्न डिजाइन के साथ शानदार डिस्प्ले एरिया हैं, जो ग्राहकों को एक सहज और पारदर्शी ब्रांड एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।

₹ 5.5 – 9.24 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 7.99 – 9.69 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 12.76 – 14.96 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 5.98 – 8.62 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 6.54 – 9.11 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 5.64 – 7.37 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ग्राहक अब विनफास्ट की हाल ही में लॉन्च की गई प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV VF 6 और VF 7 का एक्सपीरियंस कर सकते हैं, जो एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, प्रीमियम क्वालिटी और सस्टेनेबल डिज़ाइन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। विनफास्ट इंडिया के CEO, तपन घोष ने कहा, “सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए भारत का उत्साह हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। हमारे ब्रांड एक्सपीरियंस शोरूम का तेज़ी से विस्तार भारतीय बाजार के प्रति विनफास्ट की लंबी अवधि की प्रतिबद्धता को दिखाता है। हमारा लक्ष्य सिर्फ EV बेचना नहीं है, बल्कि सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन पर आधारित एक प्रेरणादायक, ग्राहक-केंद्रित यात्रा प्रदान करना है।”

अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करने के अलावा, विनफास्ट भारत में एक व्यापक EV इकोसिस्टम बना रहा है जो बिक्री, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बिक्री के बाद की सेवाओं को इंटीग्रेट करता है। कंपनी ने चार्जिंग, रखरखाव और सड़क किनारे सहायता के लिए देश भर में मजबूत समर्थन सुनिश्चित करने के लिए रोडग्रिड, myTVS, कैस्ट्रोल इंडिया और ग्लोबल एश्योर के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News