Updated on:
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 1 नवंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, साथ ही बिहार चुनाव की हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu tweets, “The stampede incident at the Venkateswara Temple in Kasibugga in Srikakulam district has caused a shock. The death of devotees in this tragic incident is extremely heartbreaking… I have instructed the officials to provide speedy and… https://t.co/SSHk4CGOnO pic.twitter.com/UdbrlEKKZ1
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ पर गहरा दुख जताया है. नायडू ने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए. मंदिर में वार्षिक उत्सव के दौरान मची भगदड़ में अब तक 9 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.
శ్రీకాకుళం జిల్లాలోని కాశీబుగ్గ వెంకటేశ్వర ఆలయంలో తొక్కిసలాట ఘటన కలచివేసింది. ఈ దురదృష్టకర ఘటనలో భక్తులు మరణించడం అత్యంత విషాదకరం. మృతుల కుటుంబాలకు ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తున్నాను. గాయాల పాలైన వారికి మేలైన సత్వర చికిత్స అందించాలని అధికారులను ఆదేశించాను. ఘటనా స్థలానికి వెళ్లి…
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ पर राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि घायलों के उपचार में किसी भी तरह की देरी न हो और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं. स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और सहायता कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं.
आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह दर्शन के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में लोग भगवान वेंकटेश्वर के वार्षिक उत्सव में शामिल होने पहुंचे थे. प्रशासन के मुताबिक, भीड़ अचानक बढ़ने से अफरातफरी मच गई और कई लोग दब गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#WATCH | Nava Raipur, Chhattisgarh: Prime Minister Narendra Modi says, “Today is a special day. Today, our Chhattisgarh is completing 25 years of its foundation. Along with Chhattisgarh, Jharkhand, and Uttarakhand, have also completed 25 years. Today, many other states across the… pic.twitter.com/p14bO5kLsh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का दिन बेहद खास है. आज हमारा छत्तीसगढ़ अपने स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे कर रहा है. छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड और उत्तराखंड भी अपने स्थापना दिवस की रजत जयंती मना रहे हैं. आज देश के कई राज्य अपने स्थापना दिवस का उत्सव मना रहे हैं. मैं इन सभी राज्यों के नागरिकों को दिल से बधाई देता हूं.” प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल जश्न का नहीं, बल्कि नए संकल्पों और विकास के वादे को दोहराने का भी है. उन्होंने कहा, “हम उस मंत्र पर चल रहे हैं कि राज्य का विकास ही राष्ट्र का विकास है. इसी भावना के साथ हम भारत के समग्र विकास के अभियान में जुटे हुए हैं.”
#WATCH | Delhi: Rajya Sabha MP Swati Maliwal says, “Arvind Kejriwal had to vacate his Sheesh Mahal in Delhi on public orders. So now he has had the Punjab government build him a Sheesh Mahal 2.0 in Chandigarh. In Sector 2, Chandigarh, there’s a huge, luxurious palace built on two… pic.twitter.com/bvbjqRoYVX
आम आदमी पार्टी में अंदरूनी कलह और आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर तेज हो गया है. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अब चंडीगढ़ में ‘शीश महल 2.0’ तैयार करवा लिया है और वह भी पंजाब सरकार के खर्चे पर.
स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में “जनता के आदेश” पर केजरीवाल को अपना शीश महल खाली करना पड़ा, लेकिन अब उन्होंने पंजाब सरकार की मदद से चंडीगढ़ सेक्टर-2 में एक नया आलीशान महल बनवा लिया है. यह महल पंजाब के मुख्यमंत्री कोटे की करीब दो एकड़ जमीन पर बना है और किसी सात सितारा होटल से कम नहीं है.
मालीवाल के अनुसार, “पिछले एक महीने में पंजाब सरकार ने इस महल की भव्य मरम्मत करवाई है और अब अरविंद केजरीवाल वहीं रह रहे हैं. सवाल ये है कि आखिर उन्हें यह महल किस हैसियत में दिया गया? वे न तो दिल्ली के एमएलए हैं, न पंजाब सरकार में कोई पद संभालते हैं.”
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर बड़ा हमला, 6 जवानों की मौत; BLA ने ली जिम्मेदारी
पाकिस्तान में एक बार फिर बलूचिस्तान अस्थिरता का केंद्र बना हुआ है. कलात जिले के मंगोचर इलाके में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें कम से कम छह जवानों की मौत हो गई. मारे गए सैनिकों में दो कमांडो भी शामिल हैं. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान हाल ही में अफगानिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर सहमत हुआ था, लेकिन भीतर ही भीतर देश में आतंकी गतिविधियाँ बढ़ती जा रही हैं.
इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है. मारे गए जवानों में नायक तारिक, सिपाही मुजम्मिल, सिपाही फराज, सिपाही आज़म नवाज़, लांस नायक शाहजहां और सिपाही अबशार के नाम शामिल बताए गए हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई का संकेत दिया है.
मुंबई पुलिस ने महाविकास अघाड़ी (MVA) की आज प्रस्तावित रैली को अनुमति देने से इनकार कर दिया है. यह रैली वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के विरोध में निकाली जानी थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार और राज ठाकरे के शामिल होने की घोषणा की गई थी. पुलिस ने साफ कहा है कि रैली की मंजूरी नहीं दी गई है और यदि बिना अनुमति मार्च निकाला गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस का कहना है कि सुरक्षा कारणों और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी तरह की भीड़ या जुलूस के लिए अनुमति अनिवार्य है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.
मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद रोहित आर्या का पार्थिव शरीर पुणे ले जाया गया, जहां देर रात करीब 2:20 बजे वैकुंठधाम शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा के दौरान परिवार के सदस्य और करीबी लोग मौजूद थे, जिन्होंने रोहित को भावुक होकर अंतिम विदाई दी.
अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया बेहद शांत माहौल में संपन्न हुई. परिजनों ने रोहित को याद करते हुए कहा कि उसकी कमी हमेशा खलेगी. मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम थीं और वातावरण गमगीन था.
केरल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए ‘अत्यधिक गरीबी’ (Extreme Poverty) को पूरी तरह समाप्त करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है. इस उपलब्धि की औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को राज्य विधानसभा में की. मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि यह सफलता राज्य सरकार की ‘नवकेरलम मिशन’ और सामाजिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है. राज्य सरकार ने गरीब परिवारों की पहचान कर उन्हें आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कीं. उन्होंने कहा कि केरल ने न केवल मानव विकास सूचकांक में बल्कि गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में भी एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है. सरकार का लक्ष्य अब उन परिवारों को ‘सतत आर्थिक आत्मनिर्भरता’ की ओर ले जाना है, जिन्हें गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है.
#WATCH | Assam: Chief Minister Himanta Biswa Sarma says, “Gaurav Gogoi is a Pakistani agent. He is a pure Pakistani agent. If he has the courage, lodge a defamation case against me. What I have is the evidence, he is a 100 per cent Pakistani agent. He has been planted by foreign… pic.twitter.com/OS89kz4wbb
राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे “पाकिस्तानी एजेंट” हैं और उन्हें भारत में “विदेशी ताकतों द्वारा प्लांट किया गया व्यक्ति” बताया. मुख्यमंत्री सरमा ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को कहा, “गौरव गोगोई एक पाकिस्तानी एजेंट हैं, शुद्ध पाकिस्तानी एजेंट. अगर उनमें हिम्मत है, तो मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा करें. मेरे पास इसके सबूत हैं कि वे 100 फीसदी पाकिस्तानी एजेंट हैं. उन्हें हमारे देश में विदेशी शक्तियों ने भेजा है. मैं यह बात तथ्यों के साथ कह रहा हूं और एक मुख्यमंत्री के तौर पर कह रहा हूं कि वह पाकिस्तानी एजेंट हैं.”
हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि, “ज़ुबिन गर्ग को न्याय दिलाने के बाद मैं यह साबित कर दूंगा कि मेरे आरोप सही हैं.”
Powered by Blink CMS