Bihar Chunav 2025, Katoria (ST) Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस के बाद BJP और RJD को मिली जीत, पिछले तीन चुनावों में रहा तगड़ा मुकाबला – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bihar Chunav 2025 Katoria (ST) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक कटोरिया (एसटी) सीट भी है, जो अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। 2020 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक कटोरिया (एसटी) से जीत मिल चुकी है?
विजयी उम्मीदवार
डॉ. निक्की हेम्ब्रोम
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
74,785 वोट मिले
वोट लीड- 6,421
वोट शेयर 47.01 फीसदी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bihpur Vidhan Sabha Seat: बिहपुर में BJP की सत्ता… इस सीट पर बदलती दिखी है जनता की पसंद
रनर अप उम्मीदवार
स्वीटी सिमा हेम्ब्रम
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
68,364 वोट मिले
वोट शेयर- 42.98 फीसदी
तीसरे नंबर के उम्मीदवार
अंजेला हांसदा
पार्टी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)
5,606 वोट मिले
वोट शेयर- 3.52 फीसदी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Gopalpur Vidhan Sabha Seat: गोपालपुर में ‘गठबंधन’ ने बदले नतीजे, JDU को मिली जीत, जानिए सीट का चुनावी इतिहास
कटोरिया सीट पर शुरुआत में तो कांग्रेस का गढ़ रही, लेकिन बाद में ये सीट कई पार्टियों के हाथ में रही। 2005 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को यहां से जीत मिली थी। इसके बाद 2010 और 2020 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। 2025 के चुनाव में एक बार फिर दोनों पार्टियां ये सीट अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेंगी। कटोरिया में 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, 1,56,646 आबादी बताई गई है।
कटोरिया (एसटी) के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,59,713 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 9.18 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 11.1 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,78,169 तक पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Pirpainti (SC) Vidhan Sabha Seat: पीरपैंती सीट पर CPI का रहा दबदबा, कांग्रेस को भी मिली कई बार जीत, अभी किस पार्टी का कब्जा?
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News