भारत-बांग्लादेश के बीच हैं गहरे धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध : डॉ. कल्याण प्रिय – Dainik Bhaskar

सिटी रिपोर्टर | बोधगया
बोधगया स्थित बांग्लादेश बौद्ध मठ में शनिवार को अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संघ दान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों से आए तीन हजार से अधिक बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु शामिल हुए।
समारोह के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भिक्षुओं को वस्त्र, औषधि और अन्य आवश्यक सामग्रियां अर्पित कर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम स्थल पर बौद्ध भजनों और मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। मठ के पुजारी डॉ. कल्याण प्रिय ने बताया कि बांग्लादेश बौद्ध मठ की भूमि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। तब से लेकर आज तक यहां कठिन चीवर दान की परंपरा हर वर्ष निभाई जाती है, जिसमें बांग्लादेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेने आते हैं।
डॉ. प्रिय ने बताया कि वर्षावास के दौरान भिक्षु एकांतवास में रहते हैं और इसके उपरांत श्रद्धालु उन्हें जरूरत की सामग्री दान करते हैं। इस अवसर पर पूजा-अर्चना और सुत्त पाठ के माध्यम से विश्व शांति, सद्भाव और मानवता के कल्याण की कामना की गई। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध अत्यंत मजबूत हैं। साथ ही, उन्होंने बांग्लादेश में कुछ शरारती तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध उन्हें सद्बुद्धि दें और दोनों देशों की मित्रता सदा अटूट बनी रहे। मौके पर प्रो. डॉ. बिकिरण प्रसाद बरुआ, प्रो. प्रीति काना बरुआ, इं. बिधान बरुआ, बाबुल प्रसाद बरुआ, मोनजू रानी बरुआ, शिमुल बरुआ, अंजन बरुआ, सुप्रदास बरुआ, जिनदास बरुआ, प्रसांता कुमार बरुआ, कमलेन्दु विकास बरुआ, इं. रूपम कांति बरुआ और डॉ. प्रणब कुमार बरुआ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News