—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वह 60 साल के हो गए हैं. उनका जन्म आज ही के दिन 1965 में हुआ था. उनके जन्मदिन के मौके पर लोग और सेलेब्स ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. इस खास मौके पर मनीष मल्होत्रा ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी है. उनकी तस्वीर शेयर कर डिजाइनर ने उनकी तारीफ की है. इसके साथ ही फराह खान ने भी उनके साथ फोटो शेयर कर बर्थडे की बधाई दी है.
कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म और मीना कुमार की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वह लीड रोल में दिखाई देंगी. मीना कुमार को बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन के नाम से जाना जाता है. ऐसे में उनकी बायोपिक में अनकहे पहलुओं को दिखाया जाएगा. उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा को इस फिल्म के लिए फाइनल किए जाने से कई महीने तक मेकर्स उनके साथ बातचीत कर रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के मां बनने के बाद उनका ये पहला प्रोजेक्ट होगा. फैंस कियारा को ट्रेजेडी क्वीन के रोल में देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं.
इसके साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को इस फिल्म ने 7 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, मूवी ने पहले दिन 9.65 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद अब फिल्म का दोनों दिनों का कलेक्शन 17.80 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, इसके साथ ही रिलीज हुई परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ कमाई के मामले में फिसड्डी बनती जा रही है. इसने दो दिनों में 2.70 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन 0.9 लाख और दूसरे दिन 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया है.
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सतीश शाह ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई. वह अपनी पत्नी मधु शाह के लिए लंबी जिंदगी जीना चाहते थे. एक बार उन्होंने कहा भी था कि उन्हें अभी मरने की जल्दी नहीं है. पढ़िए पूरी खबर.
ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं. अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है. ऐसे में अब इस लव बर्ड्स को सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते हुए देखा जा सकता है. उनकी तस्वीरें सामने आई हैं.
https://www.instagram.com/p/DQhIxv0DQ-V/
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी नई भोजपुरी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है और शुभ मुहूर्त की तस्वीरें साझा की है. उनकी भोजपुरी फिल्म का टाइटल ‘जय छठी मैया’ है.
https://www.instagram.com/p/DQijR8Hk7l8/
खेसारी लाल यादव इन दिनों बिहार चुनाव 2025 के प्रचार में बिजी हैं. वह आरजेडी के टिकट पर छपरा से चुनावी मैदान में हैं. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें चुनावी प्रचार के बीच भाटी के साथ हरी मिर्च खाते देखा जा सकता है.
https://www.instagram.com/p/DQeR7JRDPtT/
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनकी नेटवर्थ और पहली सैलरी के बारे में बता रहे हैं. वह अपनी पहली सैलरी से ताजमहल देखने के लिए गए थे. पढ़िए पूरी खबर.
शाहरुख खान को बर्थडे विश करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मन्नत के बाहर पहुंचती है. ऐसे में इस बार भी लोगों की भीड़ मन्नत के बाहर देर रात देखी गई. हालांकि, किंग खान इन दिनों मन्नत में नहीं रह रहे हैं. वहां रिनोवेशन का काम चल रहा है.
https://www.instagram.com/p/DQho3FZE-ZF/
शाहरुख खान आज 60 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर लोग और सेलेब्स ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. इस खास मौके पर मनीष मल्होत्रा ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी है. उनकी तस्वीर शेयर कर डिजाइनर ने उनकी तारीफ की है.
https://www.instagram.com/p/DQg17VXiIJX/?img_index=3&igsh=MTd2eWF6a2c0cG1rbQ%3D%3D
शाहरुख खान का आज 60वां जन्मदिन है. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए करण जौहर और फराह खान अलीबाग के लिए निकल गए हैं. फराह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों स्टार्स को देखा जा सकता है.
https://www.instagram.com/p/DQglbDQDC19/
शाहरुख खान आज 60 साल के हो गए हैं. इस मौके पर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी उन्हें बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. ऐसे में अब फराह खान ने उनके साथ एक अनसीन फोटो शेयर कर जन्मदिन विश किया है. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में उन्हें किंग खान को किस करते हुए देखा जा सकता है. ट
https://www.instagram.com/p/DQhjBqljFoP/?img_index=1
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन फिल्मों का घमासान देखने के लिए मिल रहा है. इसमें ‘थामा’, ‘द ताज स्टोरी’ और ‘बाहुबली द एपिक’ है, जिसकी कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं किस फिल्म ने बाजी मारी है. पढ़िए पूरी खबर.
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ इस साल की 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. ऐसे में अब कछुए की चाल से फिल्म 150 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है. ऐसे में फिल्म का 12वें दिन भी जलवा बरकरार है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 115.9 करोड़ तक पहुंच गई है.
इसके साथ ही रिलीज हुई परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ कमाई के मामले में फिसड्डी बनती जा रही है. इसने दो दिनों में 2.70 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन 0.9 लाख और दूसरे दिन 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया है.
एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को इस फिल्म ने 7 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, मूवी ने पहले दिन 9.65 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद अब फिल्म का दोनों दिनों का कलेक्शन 17.80 करोड़ तक पहुंच गया है.
कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म और मीना कुमार की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वह लीड रोल में दिखाई देंगी. मीना कुमार को बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन के नाम से जाना जाता है. ऐसे में उनकी बायोपिक में अनकहे पहलुओं को दिखाया जाएगा. उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा को इस फिल्म के लिए फाइनल किए जाने से कई महीने तक मेकर्स उनके साथ बातचीत कर रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के मां बनने के बाद उनका ये पहला प्रोजेक्ट होगा. फैंस कियारा को ट्रेजेडी क्वीन के रोल में देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं.
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वह 60 साल के हो गए हैं. उनका जन्म आज ही के दिन 1965 में हुआ था.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in