Live Cricket Score | IND W vs SA W Final: बारिश के कारण बदला मैच का समय, इतने बजे शुरू होगा फाइनल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IND W vs SA W Women World Cup 2025 Final Live Cricket Score: महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में आज टीम इंडिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका के साथ होनी है. सेमीफाइनल में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करते हुए सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी. जेमिमा रोड्रिग्स जीत की नायक रही थीं और उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में धो डाला था. दोनों टीमों के बीच आज खिताबी मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 50 ओवर के फॉर्मेट में अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं. इसमें से 20 में जीत भारतीय टीम के हाथ लगी है, जबकि सिर्फ 13 मैचों में प्रोटियाज टीम को जीत नसीब हुई है. एक मैच बेनतीजा रहा है.
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: पहला Womens World Cup जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर.
साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, एनी बॉश, सुने लूस, मैरिज़ेन कप्प, सिनालो जाफ्टा (विकेट कीपर), एनेरी डर्कसेन, क्लो ट्राइऑन, नदीन डी क्लर्क, आयाबांगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W Final: अगर टीम इंडिया ने कर डाला ये 3 काम, तो साउथ अफ्रीका का हो जाएगा काम तमाम
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉस्टार पर उठा सकेंगे.
फाइनल मैच की उम्मीद कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. नवी मुंबई में बारिश की रफ्तार कम हो गई है. जिसके कारण ही मैदान से पानी हटाने का काम भी शुरू हो गया है. जिससे पानी रुकने के फौरन बाद मैच शुरू किया जा सके.
बारिश के कारण 30 मिनट मैच देरी से होने वाला था. उसके लिए टॉस 3 बजे होना था, लेकिन बारिश के कारण ऐसा अब नहीं होगा. 3 बजे टॉस नहीं हो पाएगा. बारिश रूकने के बाद ही अब नया टाइम आ सकता है. जिसका सभी फैंस इंतजार कर रहे हैं.
लगातार बारिश होने के कारण फाइनल मुकाबला 3 बजे नहीं शुरू हो पाएगा. बारिश के कारण टॉस 3 बजे हो सकता है. वहीं मैच 3:30 बजे मैच शुरू हो सकता है. हालांकि उसके लिए बारिश का रूकना जरूरी है.
फाइनल मुकाबले में बारिश खलल डालने वाली है. नवी मुंबई में फिलहाल बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. जिसके कारण मैच के शुरू होने में थोड़ी बहुत देरी हो सकती है.
नवी मुंबई में बहुत ज्यादा बारिश हो रही है. अगर ये बारिश नहीं रुकती है, तो मैच रिजर्व डे की तरफ जा सकता है. रिजर्व डे के दिन भी बारिश के आसार हैं. ऐसे में दोनों दिन मैच नहीं हो पाने पर फाइनल रद्द हो सकता है. ऐसी स्थिति में ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच शेयर की जाएगी.
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई में खेला जाना है. जहां पर मौजूदा समय में तेज बारिश हो रही है. अगर इसी तरह बारिश होती रही, तो मैच रिजर्व डे की ओर बढ़ सकता है.
नवी मुंबई में आज बारिश के आसार बताए जा रहे हैं. ऐसे में फाइनल मुकाबले का मजा बारिश के कारण किरकिरा हो सकता है. फैंस उम्मीद करेंगे कि आज पूरे 100 मैच का मैच देखने को मिले.

यहां पर पढ़ें मौसम रिपोर्ट:Women’s World Cup: फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर! मौसम अपडेट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले में सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं. इस मैच से जुड़ी सभी जानकारियां फैंस जानना चाहते हैं.

यहां पढ़ें मैच से जुड़ी सभी जानकारी:IND W vs SA W Final: खिताबी सूखा खत्म करने उतरेगी दोनों टीमें, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच-वेदर की पूरी जानकारी
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. फाइनल से पहले उन्होंने इस बारे में बात भी की है.

हरमनप्रीत कौर का स्टेटमेंट यहां पढ़ें:IND W vs SA W Final: फाइनल से पहले हरमनप्रीत कौर ने भरी जीत की हुंकार, कहा- ‘हम जानते हैं हार का गम, लेकिन इस बार…’
इस टूर्नामेंट में जब टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला हुआ था. उस समय दक्षिण अफ्रीका की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की थी. ऐसे में टीम इंडिया फाइनल में बदला भी लेना चाहेगी.
जेमिमा रोड्रिग्स ने सेमीफाइनल में भारतीय टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई थी. बस यह काम उन्हें एक बार फिर फाइनल में भी करके दिखाना होगा. हरमनप्रीत से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी.
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में धोया था. वनडे विश्व कप के नॉकआउट मैचों में भारतीय टीम ने सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल किया था. बस फाइनल में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद आज पूरा देश कर रहा है.
साल 2017 में जो सपना अधूरा रह गया था आज उसे पूरा करने का सुनहरा मौका है. दूसरा मौका सिर्फ कहानियां देती हैं ऐसे हम सभी ने सुना है, लेकिन किस्मत ने भारत की बेटियों को भी नया इतिहास लिखने का चांस दिया है. नमस्कार स्वागत है आपका महिला वनडे विश्व कप 2025 की खिताबी जंग के लाइव ब्लॉग में और मैं हूं शुभम मिश्रा. दोनों ही टीमें कमाल की क्रिकेट खेलकर फाइनल तक पहुंची हैं. रोमांच की हदें आज पार होंगी इस बात की पूरी-पूरी उम्मीद है.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News