ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Final, IND-W vs SA-W LIVE Cricket Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इस मैच के बाद महिला क्रिकेट को नया विश्व चैंपियन मिलेगा। पहली बार साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंची है। वहीं तीसरी बार फाइनल खेलने उतरेगी टीम इंडिया जिसे पहले खिताब का इंतजार है।
India Women vs South Africa Women Cricket Final Match LIVE Streaming
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। वहीं पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को 125 रन से हराकर साउथ अफ्रीका पहली फाइनलिस्ट बनी थी। अब 52 साल बाद ऐसा हुआ है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से कोई भी फाइनल में नहीं खेलेगा। इस मैच में शायद दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के उतरेंगी, क्योंकि प्लेइंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ अक्सर देखी नहीं जाती।
IND W vs SA W: नहीं हुआ भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल मैच, तो किसे मिलेगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी?
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, दीप्ती शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
दक्षिण अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ट (कप्तान), टैजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मारिजान कैप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रॉयन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको मलाबा।
Womens World Cup 2025 Prize Money: भारत या साउथ अफ्रीका, कौन बनेगा मालामाल? किसे मिलेगी कितनी रकम
शेफाली वर्मा की कमाल की बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने 75 गेंद पर अभी तक 85 रन बना लिए हैं। उनका साथ दे रही हैं जेमिमा रोड्रिग्स अभी तक दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़ लिए हैं। जेमिमा 21 रन बनाकर खेल रही हैं। भारत का स्कोर 27 ओवर के बाद 162/1
भारतीय टीम की आधी पारी पूरी, यानी 25 ओवर का खेल हो चुका है। भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई और 104 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। स्मृति 45 रन बनाकर ट्रॉयन का शिकार बनीं। उसके बाद सेमीफाइनल की स्टार जेमिना ने शेफाली का साथ दिया और भारत का स्कोरकार्ड लगातार आगे बढ़ाया।
भारत का स्कोर 25 ओवर के बाद 151/1
शेफाली वर्मा- 78 (68)
जेमिमा रोड्रिग्स- 18 (24)
भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा की तूफानी पारी जारी है। 56 के स्कोर पर जीवनदान मिलने के बाद भी उनकी रफ्तार नहीं थमी है। उनकी आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत भारत का स्कोर 22 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 129 रन तक पहुंच गया है।
शेफाली वर्मा- 63 (58)
जेमिमा रोड्रिग्स- 11 (16)
शेफाल वर्मा बाल-बाल बचीं और 56 के स्कोर पर उन्हें बड़ा जीवनदान मिला। एनेके बॉश ने उनका बाउंड्री लाइन पर आसान कैच छोड़ा। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए राहत की सांस आई।
प्रतिका रावल की जगह सीधे सेमीफाइनल में भारतीय टीम में शामिल हुईं शेफाली वर्मा ने फाइनल मैच में 49 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। भारतीय महिला टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में वह अर्धशतक लगाने वाली तीसरी खिलाड़ी भी बनीं। भारत का स्कोर 18 ओवर के बाद 106/1
शेफाली वर्मा- 50 (49)
जेमिमा रोड्रिग्स- 1 (1)
भारतीय टीम को स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा है। उन्हें क्लोए ट्रॉयन ने 45 के स्कोर पर आउट किया। इस विकेट से पहले उन्होंने साथी ओपनर शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की।
भारतीय टीम का स्कोर 17.2 ओवर में 100 के पार पहुंच गया है। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने चौका लगाकर ओपनिंग में शेफाली वर्मा के साथ शतकीय साझेदारी भी पूरी की। भारत का स्कोर 102 रन हो गया।
भारतीय पारी का पहला ड्रिंक्स ब्रेक हो गया है। भारत ने अभी तक बेहतरीन शुरुआत की है। दोनों ओपनर्स स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/0
स्मृति मंधाना- 35 (51)
शेफाली वर्मा- 47 (45)
भारतीय टीम ने पहले पॉवरप्ले में 10 ओवर में 64 रन बना लिए थे। उसके बाद थोड़ी रनों की रफ्तार थमी। शेफाली वर्मा ने भी सधा हुआ खेल दिखाया और स्मृति मंधाना शुरुआत से ही सूझबूझ से खेलती नजर आ रही हैं। भारत का स्कोर 14 ओवर के बाद 80/0
स्मृति मंधाना- 33 (45)
शेफाली वर्मा- 38 (39)
भारतीय टीम ने पहले 10 ओवर में तगड़ा स्कोर बना लिया है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई है। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद है 64 रन बना बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं।
स्मृति मंधाना- 27 (35)
शेफाली वर्मा- 29 (25)
भारतीय टीम का अर्धशतक 7वें ओवर में ही पूरा हो गया है। साथ ही स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भी अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों ने टीम इंडिया को अभी तक अच्छी और तेज शुरुआत दिलाई है। भारत का स्कोर 7 ओवर के बाद 51/0
स्मृति मंधाना- 21 (24)
शेफाली वर्मा- 22 (18)
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत भारत को दिला दी है। पहले 6 ओवर के बाद टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। शेफाली 21 और स्मृति 16 रन बना चुकी हैं।
भारतीय टीम ने पहले पांच ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 15 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रही हैं। उन्होंने चार चौके अभी तक लगाए हैं। दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना संभलकर बल्लेबाज कर रही हैं।
शेफाली वर्मा ने इस मैच में अपनी पारी की तेज शुरुआत की है। अभी तक वह 10 गेंद पर 13 रन बना चुकी हैं और दो बाउंड्री उन्होंने लगाई हैं। स्मृति मंधाना दूसरे छोर पर सधी हुई बल्लेबाजी कर रही हैं। भारत का स्कोर 4 ओवर के बाद 22/0
पहला ओवर मेडन खेलने के बाद अब भारत के स्कोरकार्ड ने रफ्तार पकड़ ली है। स्मृति मंधाना ने भी मैचमें अफना पहला चौका मारिजान कैप के ऊपर लगाया। शेफाली वर्मा ने चौके से पिछले ओवर में खाता खोला था।
भारत का स्कोर 3 ओवर के बाद 13/0
शेफाली वर्मा 6 (5)
स्मृति मंधाना 5 (13)
शेफाली वर्मा ने अपनी पारी की पहली गेंद पर ही चौका लगाकर अपना और टीम इंडिया का इस फाइनल मैच में खाता खोला है। जबकि पहले ओवर में स्मृति मंधाना पूरा ओवर मेडन खेल गईं थीं और खाता नहीं खुला था। उसके बाद खाका के ओवर में पहली गेंद खेलते ही स्मृति ने खाता खोला।
भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 7/0
शेफाली वर्मा 5 (4)
स्मृति मंधाना 1 (8)
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। साउथ अफ्रीका के लिए मारिजान कैप ने गेंदबाजी की शुरुआत की। स्मृति मंधाना ने सूझबूझ से खेलते हुए धीमी शुरुआत की है और पहला ओवर पूरा मेडन खेला और खाता नहीं खोल पाईं। भारत का स्कोर 0/0
लॉरा वोल्वार्ट (कप्तान), टैजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मारिजान कैप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रॉयन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको मलाबा।
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, दीप्ती शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इस मैच में भारतीय टीम पहले खेलने उतरेगी। फाइनल मुकाबले में अभी तक कोई ओवर्स नहीं कटे हैं। अगर पांच बजे मैच शुरू हो जाता है तो पूरे 50 ओवर का खेल होगा।
फिलहाल बारिश रुक गई है और टॉस का नया समय भी सामने आ गया है। एक भी ओवर नहीं कटा है और पूरा 50 ओवर का ही खेल होगा। ताजा अपडेट के अनुसार अगर बारिश दोबारा नहीं आई तो शाम 4.32 बजे मैच का टॉस होगा और 5 बजे से लाइव एक्शन की शुरुआत होगी।
आखिरकार नवी मुंबई में बारिश रुक चुकी है, कवर्स हटना शुरू हो गए हैं। वहीं स्टेडियम में सूर्य देवता ने भी दर्शन दिए हैं और धूप खिल गई है। इसके बाद मैदान पर मौजूद दर्शकों का शोर बढ़ चुका है और सभी के अंदर उम्मीद जाग उठी है।
फिलहाल सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए महिला विश्व कप 2025 में दो घंटे का एक्स्ट्रा समय दिया गया है। यानी यह मान सकते हैं कि 5 बजे तक अगर मैच शुरू होता है तो शायद ओवर्स नहीं कटेंगे। वहीं अगर ऐसा नहीं हो पाया तो 5 बजे के बाद ओवर्स में कटौती हो सकती है।