Feedback
नंबर 1
23 दिसंबर 2024 का मूलांक 5 और भाग्यांक 7 है. आज का दिन अंक 1 के लिए श्रेष्ठता को बनाए रखने में सहयोगी है. मित्रों और समकक्षों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.योजनाओं में गति आएगी. मन के मामले संवार पर रहेंगे. भेंट भ्रमण की संभावना बनी रहेगी. विभिन्न विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. पेशेवर तेजी से आगे बढ़ेंगे. सूर्य के अंक 1 के व्यक्ति व्यवस्थित ढंग के हिमायती होते हैं. शालीनता को सबसे आगे रखते हैं. हर कार्य सूझबूझ और समन्वय से करते हैं. आज इन्हें लक्ष्य पर ध्यान देना है. नियम पालन बनाए रखेंगे. मित्र सहयोगी होंगे. स्मार्ट वर्किंग बनाए रखेंगे. करियर व्यापार में शुभता का संचार रहेगा. योग्यता प्रदर्शन में सहज रहेंगे.
मनी मुद्रा- शासन और प्रबंधन के आदेशों का पालन करेंगे. कारोबार में सकारात्मकता बनी रहेगी. सेवाक्षेत्र में उम्मीद के अनुरूप रहेंगे. अनुभवियों से सीख सलाह बनाए रखेंगे. पेशेवर गतिविधियों में आगे रहेंगे. वाणिज्यिक विषयों से जुड़ेंगे. कला कौशल में प्रभावी रहेंगे. फोकस रखेंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे.
पर्सनल लाइफ- प्रेम संबंधों में अनुकूलन बना रहेगा. व्यक्तिगत जुड़ाव सुखकर रहेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. जरूरी बात साझा कर पाएंगे. परिवार का साथ मिलेगा. भावनात्मक विषयों में बड़प्पन रखेंगे. रिश्तों में संतुलन बढ़ाएंगे. प्रियजन सहयोगी होंगे. अवसरों को भुनाएंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- जीवनस्तर प्रभावशाली रहेगा. खानपान संवारेंगे. भव्यता बढ़ाएंगे. मनोबल उत्साह बना रहेगा. विभिन्न गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 4 5 7
फेवरेट कलर- पिंक
एलर्ट्स- विवाद में न आएं. स्पष्टता बनाए रहें. बैरभाव न रखें.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू