Bigg Boss 18 के घर से इस मजबूत कंटेस्टेंट का होगा पत्ता साफ? नाम जान लगेगा झटका – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का जबरदस्त हाइप बना हुआ है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शो को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। जहां पहले एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट गधाराज को मिलाकर 19 थे, वो अब 13 लोग घर में बचे हैं। वहीं दो की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है तो कुल हो गए 15 कंटेस्टेंट। वहीं एक और ऐसा कंटेस्टेंट है जिस पर एविक्शन की गाज गिरने वाली है। हमने News24 के फेसबुक पेज पर एक पोल चलाया जिसमें ऑडियंस ने बताया कि अब किसकी बारी है जो घर से बेघर होगा। आइए आपको भी उसका नाम बता देते हैं, हालांकि नाम जान कहीं न कहीं झटका तो लगेगा। चलिए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि अब किसकी घर से बेघर होने की बारी है।
हमने न्यूज 24 (News 24) के फेसबुक पेज पर चार कंटेस्टेंट के नाम दिए थे जिनमें सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan), अरफीन खान (Arfeen Khan), तेजिंदर पाल बग्गा (Tajinder Pal Bagga) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) का नाम शामिल था। हमने पूछा था कि अब इन चारों में से कौन घर से बेघर हो सकता है। लोगों ने कमेंट बॉक्स में उत्तर देते हुए वैसे तो कई सारे नाम लिए लेकिन दो नाम तो ऐसे हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा वोट आए हैं।
यह भी पढ़ें:9/11 आतंकवादी हमले में गर्लफ्रेंड की दर्दनाक मौत, प्रेमिका का सपना पूरा करने के लिए अमित बने हीरो
न्यूज 24 के पोल के अनुसार, बिग बॉस 18 से बाहर जाने वाले कंटेस्टेंट के नाम पर सबसे ज्यादा वोट शो में आए कपल सारा अरफीन खान और अरफीन खान को मिले हैं। अधिकतर लोगों ने सारा का नाम लिया है तो दूसरे नंबर पर अरफीन खान का नाम आ रहा है। वहीं कुछ ने तो दोनों को ही घर से बेघर करने के लिए अपना वोट दिया है। हालांकि कुछ ने तेजिंदर बग्गा के नाम पर भी मोहर लगाई है। लेकिन बहुत ही कम हैं जिन्होंने चाहत पांडे का नाम लिया है। ऐसे में कहीं न कहीं वो रेस में आगे जा सकती हैं।
Bigg boss 18
Bigg Boss 18
बीते दिन के वीकेंड का वार में सलमान खान नहीं बल्कि एकता कपूर आई थीं। उन्होंने शो में रजत दलाल से लेकर सारा अरफीन खान और उनके पति अरफीन खान तक की जमकर क्लास लगाई। एकता ने सारा को उनके बीते कुछ दिन के व्यवहार के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे उन्होंने एक औरत होते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अविनाश मिश्रा की मां के बारे में गलत बोला। हालांकि सारा ने अपनी सफाई देने की कोशिश की जो नाकाम रही।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में आना बड़ी गलती, हुआ डिप्रेशन तो लगी शराब की लत, ‘लॉकअप’ में काटे दिन

Edited By
Hema Sharma
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News