Feedback
मध्य प्रदेश के छतरपुर में 13 दिसंबर को लुटेरी दुल्हन ने पहले दूल्हे से शादी रचाई और फिर 14 तारीख को सुहागरात में दूल्हे को नशीला दूध पिलाकर 25 हजार रुपये सहित 10 तोला सोना और मोबाइल ले उड़ी थी. नौगांव पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस पूछताछ आरोपियों पे बताया कि यह काम हमसे हमारे गुरु सुकन पाठक ने कराया. नौगांव पुलिस ने इस पूरे मामले में सुकन पाठक को भी आरोपी बना कर तलाश शुरू कर है.
पीड़ित दूल्हे ने बताया कि सुकन पाठक बाबा पास के ही मंदिर में दरबार लगाते हैं और हमारे गुरु हैं. उन्होंने हमसे शादी कराने की बात कहकर 1 लाख 60 हजार रुपए लिए थे.
आरोप है कि बाबा ने ही दुल्हन को शादी के बाद हुई कथा के वक्त जहरीला पदार्थ देकर कहा था कि दूल्हे को पिलाकर घर का सारा समान समेट लेना और रात को घर के बाहर मिलना. जब आरोपी महिला से पूछा तो उसने भी यही बताया कि यह सब हमसे हमारे गुरु बाबा सुकन पाठक ने ही कराया है और चोरी का सारा समान उन्हीं के पास है.
इस घटना के बाद से ही आसपास के लोगों का कहना है कि बाबा ने सब की आस्था से खिलवाड़ किया है. सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू