—विज्ञापन—
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया. चुनाव प्रचार के लिए सीएम नीतीश कुमार गया पहुंचे थे. चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री को 20 किलो की फूलों की माला पहनाने की तैयारी की जा रही थी. हालांकि इस दौरान एक हादसा होते-होते बचा. सुरक्षा कर्मियों ने इस हादसे को टाला, इसके सीएम नीतीश कुमार मंच से उतर कर चले गए.
दरअसल सीएम नीतीश कुमार को 20 किलो की माला पहनाने के लिए जैसे ही जेडीयू के नेता मंच पर पहुंचे. मंच का एक हिस्सा धंस गया. मंच के टूटने की आवाज से हर कोई हैरान रह गया तो वहीं सुरक्षा कर्मी अलर्ट हो गए. जैसे ही उन्हें मंच के टूटने का आभास हुआ, उन्होंने तुरंत नेताओं को माला समेत वहां से हटाया और सीएम नीतीश कुमार को लेकर मंच से नीचे उतर गए.
मंच टूटने के बाद मंच पर नेता सीएम को माला भी नहीं पहना पाए. सीएम बिना माला पहने ही वहां से चल गए. मंच धंसने की आवाज सुनते ही सीएम नीतीश के आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत मामले को संभाल लिया. इस दौरान थोड़ी देर के लिए सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंच पर भीड़ अधिक हो जाने और भारी माला पहनाने के प्रयास के दौरान वजन बढ़ने से लकड़ी का हिस्सा टूट गया. करीब दस मिनट के रुकावट के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से सभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की. सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि थोड़ी सी तकनीकी दिक्कत हुई थी, सब ठीक है. आप लोग शांत रहें, विकास का काम जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: ‘बिहार के नौजवान को मस्त और माफिया को पस्त कर देगी एनडीए सरकार’, बिहार में बोले योगी आदित्यनाथ
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होने वाला है. इसके बाद 14 नवंबर को चुनाव के नतीज घोषित किए जाएंगे. कल चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में अपनी आखिरी रैली की.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in