पाकिस्तानी महिला भारत की नागरिकता लेने जनसुनवाई में पहुंची, आवेदन पढ़कर अधिकारी चौंके – ETV Bharat

मध्य प्रदेश
madhya pradesh
ETV Bharat / state
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : November 11, 2025 at 6:46 PM IST
उज्जैन: भारत की नागरिकता लेने के लिए एक पाकिस्तानी महिला मंगलवार को उज्जैन में जनसुनवाई में पहुंची. सम्राट विक्रमादित्य संकुल प्रशासनिक भवन में मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन पढ़ने के बाद अधिकारी भी कुछ समय के लिए चौंक गए. अलर्ट मोड में आए अधिकारियों को बाद में मालूम हुआ कि महिला लगभग 40 साल पहले शादी करके भारत आ गई थी लेकिन आज दिनांक तक नागरिकता नहीं ले पाई. यह महिला बीते 1 साल से नागरिकता के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही है.
बेटी के साथ जनसुनवाई में पहुंची इस महिला को को एडीएम कार्यालय पहुंचाया गया जहां आवदेन और डॉक्यूमेंट के आधार पर अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
जनसुनवाई में पहुंची इस महिला का नाम रुखसाना कुरैशी है. पाकिस्तानी महिला रुखसाना कुरैशी ने बताया कि “बीते 40 साल से वह भारत में रह रही है. पाकिस्तान के पेशावर शहर से शादी करके भारत में आई और फिर यहीं बस गईं. उज्जैन के हाफिज कुरैशी से 1985 में शादी हुई थी और शहर के गीता कॉलोनी में उनका घर है.”
रुखसाना कुरैशी का कहना है “बीते 1 साल से नागरिकता के लिए चक्कर काट रही हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही. अभी दिल्ली में पाकिस्तान एंबेसी से हर 10 साल में पासपोर्ट की तारीख बढ़वाती हूं और एसपी दफ्तर साइन करने समय समय पर जाती हूं. अप्रैल माह में पाकिस्तानी पासपोर्ट की अवधि खत्म होने वाली है. बीते 3 साल पहले मेरे पति हाफिज की मौत हो गई और अब बेटी शबा के साथ रहती हूं.”
पाकिस्तानी महिला की बेटी शबा ने बताया कि “मेरी मां भारत में ही रहना चाहती है. बीते 40 साल से वो यहां रह रही हैं. नागरिकता के लिए हमने एडीएम दफ्तर में एक डॉक्यूमेंट फाइल सबमिट की थी लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई. यही कारण है कि आज हम जनसुनवाई में पहुंचे हैं. फाइल को लेकर बीते 1 साल से कोई सुनवाई नहीं हुई. जब तक एडीएम, कलेक्टर और एसपी के सिग्नेचर होकर फाइल कंप्लीट नहीं होगी तब तक फाइल भोपाल और दिल्ली नहीं पहुंच पाएगी. “
शबा ने माता पिता के बारे में बताया कि “मेरे पिता और मां का रिलेशन था और परिवार की मर्जी से दोनों ने 1985 में शादी की थी. मैं भी 2 से 3 बार पाकिस्तान जा चुकी हूं.”
जनसुनवाई में पहुंचे इस मामले को लेकर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि “महिला रुखसाना के डॉक्यूमेंट की जांच के साथ अन्य सभी जरुरी जानकारी जुटाई जा रही है. आवदेन के आधार पर नियमानुसार आगे कार्रवाई करेंगे.”
For All Latest Updates

दिल्ली बम ब्लास्ट : इसके पीछे कौन है शामिल, NIA इसकी भी कर रहा पड़ताल
बंद कमरे में अचानक भड़की आग, 3 मासूम झुलसे, सीधी जिला अस्पताल रेफर
मध्य प्रदेश में 20 साल से कुपोषण की जंग, आंकड़ों के खेल के बीच बढ़ रही बच्चों की संख्या
पाकिस्तानी महिला भारत की नागरिकता लेने जनसुनवाई में पहुंची, आवेदन पढ़कर अधिकारी चौंके
ग्वालियर में मामूली बहस के दौरान सरेराह जीप सवार बदमाशों ने ऑटो चालक को मारी गोली
दूषित पानी पीने से गर्भवती महिला और 1 बच्चे की मौत, बीएमसी में 7 लोग भर्ती
सचिव-सहायक सचिव की क्या औकात, हटा देंगे उसे: सरपंच सम्मेलन में बोले मोहन यादव
ग्वालियर में मामूली बहस के दौरान सरेराह जीप सवार बदमाशों ने ऑटो चालक को मारी गोली
ओशो हिल्स से पीएम मोदी को भेजा जाएगा पत्र, ओशो के नाम पर डाक टिकट की मांग
Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News