बुलंदशहर में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद हंगामा हो गया। बार पर अधिकार को लेकर एक गुट के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने दूसरे गुट के अध्यक्ष सुमन सिंह राघव पर पिस्टल तान दी। काफी देर तक बार सभागार में हंगामा होता रहा। इसके बाद मामले की जानक
इसके बाद दोनों गुटों को वहां से हटाया गया। एक गुट के अध्यक्ष सुमन सिंह राघव का कहना है कि दूसरे गुट के अध्यक्ष ने जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर पिस्टल तान दी, वहीं दूसरे गुट के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने पहले गुट के अध्यक्ष सुमन सिंह राघव पर मशीनगन तानने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
जयंत ने रालोद के सभी प्रवक्ता हटाए; कमल चौधरी ने कहा था- शाह को माफी मांगनी चाहिए
राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने पार्टी के सभी प्रवक्ताओं का हटा दिया है। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 9 प्रदेश और 6 राष्ट्रीय प्रवक्ता हटाए गए हैं। नए प्रवक्ताओं की घोषणा जल्द की जाएगी। रालोद के संस्थापक चौधरी चरण सिंह की जयंती के दिन लिया जयंत का यह एक्शन चर्चा में हैं। पार्टी का कहना है कि यह प्रवक्ता जनता और मीडिया के बीच सक्रिय नहीं थे।
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अमित शाह के खिलाफ बयान के चलते प्रवक्ताओं की छुट्टी हुई है। रालोद प्रवक्ता कमल गौतम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान को गलत बताते हुए उनसे माफी मांगने की बात कही थी। गौतम ने कहा-शाह का बयान सही नहीं है। क्योंकि अंबेडकर जी को जो लोग भगवान मानते हैं। उनके लिए ऐसा बयान सही नहीं है।
उन्होंने आगे कहा था-रही बात सरकार की आप लोग कानून व्यवस्था के आदमी हैं। गृह मंत्री हैं। बहुत सारी कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। भगवान के मंदिर में भी अत्याचार हो रहा। मंदिर में घुसने पर भी मार-पिटाई हो रही। उनमें कोई कार्रवाई नहीं कर रहे. ऐसे बयान की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार में शामिल रहने का मतलब यह नहीं है कि जिसे हम भगवान मानते हैं उनके खिलाफ सुनेंगे।
रालोद एनडीए का हिस्सा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जयंत चौधरी केंद्र सरकार में मंत्री हैं। रालोद प्रवक्ता के बयान से जयंत चौधरी के सामने विकट स्थिति खड़ी हो गई थी। महज कमल गौतम को हटाने से पार्टी और दलित वर्ग में गलत संदेश जाता इसलिए सभी प्रवक्ताओं को एक साथ हटाया गया है।
मथुरा में दलित महिला की हत्या, गले में कसा था दुपट्टे का फंदा, चेहरे पर चोट के निशान
मथुरा में मजदूरी करने गई दलित महिला की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। इसके साथ ही चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे। घटनास्थल पर शव के पास ही एक शराब की बोतल और कुछ रुपए पड़े हुए मिले।
आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पहचान मिटाने को ईंट से उसके चेहरे पर वार किए गए हैं। वह रविवार दोपहर को गांव में बन रहे मकान में मजदूरी करने गई थी। घटना थाना गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव की है।
गांव निवासी 23 वर्षीय महिला मायके में रहकर मेहनत मजदूरी करती थी। रविवार दोपहर बाद वह गांव में बन रहे एक घर पर मजदूरी करने गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं आई। महिला की मां ने बताया कि जब बेटी देर शाम तक घर नहीं आई तो उसने खोजबीन की। मगर उसका पता नहीं चला, सोमवार सुबह उसका शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पढ़ें पूरी खबर
अलीगढ़ में स्कूल बस पलटी, 10 बच्चे घायल; बगियार-उदयपुर रोड पर हादसा
अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही है एक बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे के दौरान बस के अंदर लगभग 10-15 बच्चे थे जो घायल हो गए। कई बच्चों के फ्रैक्चर हो गया, जिससे उन्होंने रोना शुरू कर दिया। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर
मुरादाबाद में डॉक्टर की कोठी में लगी आग; पड़ोसी अपने घरों से बाहर भागे, मची अफरा-तफरी
मुरादाबाद में दीनदयाल नगर में डॉ. शालू महाजन की कोठी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि डॉ. शालू आवास पर प्रैक्टिस भी करती हैं। थोड़ी दूरी पर उनका अस्पताल भी है। आग की लपटें उठता देख आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग अपना घर छोड़कर बाहर आ गए। पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हादसा सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे सिविल लाइंस की दीनदयाल नगर कॉलोनी में हुआ। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि करीब 500 वर्ग मीटर एरिया में फैली कोठी के ऊपरी हिस्से में आग लगी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पढ़ें पूरी खबर
प्रदर्शन के दौरान मारे गए कांग्रेसी प्रभात के घर नहीं जाएंगे अजय राय, विरोध की आशंका थी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सोमवार को गोरखपुर में प्रभात पांडेय के गांव पहुंचने का कार्यक्रम अंतिम समय में स्थगित हो गया। अब प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह वहां जाएंगे। प्रभात पांडेय की 18 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई थी।
प्रभात पांडेय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 19 दिसंबर को अजय राय गोरखपुर पहुंचे थे। वहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर अजय राय के गोरखपुर आने की चर्चा शुरू हुई तो विरोध की संभावना बनने लगी थी। माना जा रहा है कि इसे देखते हुए सुबह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इससे पहले जिलाध्यक्ष की ओर से उनके आगमन की सूचना रविवार रात 12 बजे दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर
नोएडा में एनकाउंटर, चोरी के आरोपी के पैर में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा
नोएडा के इकोटेक- 3 थाना क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर चोर के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पकड़ा गया बदमाश घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पढ़ें पूरी खबर
फिरोजाबाद में विवाद के बाद युवक को मारी गोली:गंभीर घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, आगरा रेफर
फिरोजाबाद में मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। उसके तीन गोलियां लगी है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर में महिला से रेप की कोशिश;घर में घुसकर करने लगा अश्लील हरकत, बेटे के शोर मचाने पर भागा आरोपी
गोरखपुर में महिला से दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले अश्लील बातें कीं और फिर घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगा। मामला सहजनवा क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.