Feedback
कर्क (Cancer):-
Cards:- Eight of pentacles
आप किसी योजना के अंतिम चरण पर पहुंच चुके हैं. जल्द ही कुछ जरूरी बदलाव कर इस योजना को क्रियान्वित करना शुरू कर सकते हैं. एक लंबे समय से आप अपने करीबी मित्र के साथ मिलकर अपने पुराने व्यवसाय को पुनः गतिवान करने का प्रयास कर रहे है. इसके लिए इस व्यवसाय को नए स्वरूप में लाने की योजना पर कार्य करते आ रहे हैं. इस कार्य में परिजनों का सहयोग आपको लगातार प्राप्त होता रहा है. हो सकता है कि इस व्यवसाय को उसके बदले स्वरूप में लाने के लिए आपको कुछ आवश्यक जानकारियां प्राप्त करना पड़ सकती हैं.
इस समय आप लोगों की बातों को अनदेखा करें. साथ ही आपके चारों ओर क्या हो रहा है. इससे विचलित न होकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें. आपको इस बात को समझना आवश्यक है कि कार्य पारंपरिक हो या गैर पारंपरिक, उसके पूरे गुर सीखने का प्रयास करें. यदि आप साहस दिखाते हैं. तो देर सवेर सफलता आपके कदमों में होगी.
स्वास्थ्य: कभी-कभी काफी समय तक कार्य करने के बीच थोड़ा विश्राम लेकर खुद को पुनः ऊर्जावान बनाया जा सकता है.
आर्थिक स्थिति: अपनी कठिन मेहनत और बुद्धिमत्ता से अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से बेहतर बनाने के प्रयास कर रहे हैं.
रिश्ते: कार्य क्षेत्र में किसी के साथ अपनी भावनाओं को साझा कर सकते हैं. आप दोनों अपने रिश्ते को मित्रता से आगे ले जाने की इच्छा रख रहे हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू