Feedback
नंबर 4
24 दिसंबर 2024 का मूलांक 6 और भाग्यांक 8 है. अंक 4 के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ है. व्यक्तिगत मामलों में सूझबूझ से आगे बढेंगे. अनुभव से कार्यसिद्ध करेंगे. विभिन्न योजनाएं सहज गति लेंगी. व्यक्तित्व बल पाएगा. संबंधों में मिठास बनी रहेगी. जिम्मेदारों की सुनेंगे. प्रियजनों से भेंट होगी. नवीन विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. राहु के अंक 4 के व्यक्ति अन्य से तेज प्रतिक्रिया देते हैं. निर्णय लेने में सक्षम होते हैं. लोग इनकी सक्रियता से अचंभित रह जाते हैं. आज इन्हें सबको जोड़े रखना है. सुख सौख्य बढ़ाने का प्रयास रखना है. व्यवस्था पर जोर देंगे. लक्ष्य साधेंगे. सभी का सहयोग रहेगा. तेजी से कार्य पूरे करें. निजी मामले हल होंगे.
मनी मुद्रा- पेशेवर लक्ष्य पूरे होंगे. कामकाज में प्रभावशाली रहेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में दखल बढ़ेगा. कार्य प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा. बड़ों से तालमेल बढ़ाएंगे. पेशेवर गतिविधियों मेंं वृद्धि होगी. सकारात्मकता रहेगी. आर्थिक प्रयासों को बल मिलेगा. इच्छित उपलब्धियां प्राप्त करेंगे.
पर्सनल लाइफ- घर परिवार में आनंद रहेगा. संपर्क संवाद बेहतर रहेंगे. रिश्ते संवार पर रहेंगे. भेंटवार्ता पक्ष में रहेगी. सुखद पल निर्मित होंगे. प्रियजनों संग स्मरणीय पल साझा करेंगे. करीबियों का सहयोग मिलेगा. मित्र भरोसेमंद रहेंगे. उत्साह और विश्वास बना रहेगा.
हेल्थ ऐंड लिविंग- व्यवहार प्रभावी रहेगा. निजी मामलों में धैर्य बढ़ाएंगे. जिम्मेदारी निभाएंगे. साहसी बने रहेंगे. खानपान आकर्षक रहेगा. स्वास्थ्य संवरेगा. मनोबल बढ़ेगा.
फेवरेट नंबर- 1 2 4 6 7 8
फेवरेट कलर्स- गोमेद समान
एलर्ट्स- अफवाहों से बचें. अन्य की गलतियां क्षमा करें. जिद व क्रोध से बचें.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू