—विज्ञापन—
Stock Market News: शेयर बाजार के लिए पिछला पूरा सप्ताह बुरा सपना साबित हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार डुबकी लगाते रहे। आज से एक नए हफ्ते की शुरुआत हो रही है और निवेशकों को उम्मीद है कि मार्केट उन्हें खुश होने का मौका देगा। इस बीच, कुछ कंपनियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, जिसका उनके स्टॉक्स की चाल पर कुछ न कुछ असर देखने को जरूर मिल सकता है।
मोबाइल टावर कंपनी इंडस टावर्स के शेयर होल्डिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी ने बताया है कि वोडाफोन ग्रुप PLC के शेयरहोल्डर्स ने सामूहिक रूप से इंडस टावर्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी के शेयर पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 335.20 रुपये पर बंद हुए थे। लेकिन इस साल अब तक ये शेयर 65.33% का शानदार रिटर्न दे चुका है।
यह भी पढ़ें – Gold की चमक के आगे इस साल फीका रहा Stock Market, जानते हैं कितना मिला रिटर्न?
इस कंपनी ने UK बेस्ड ट्रैक प्रिसिजन सॉल्यूशंस (TSPL) में 100% शेयरहोल्डिंग का अधिग्रहण पूरा करने की जानकारी दी है। TSPL एयरोस्पेस, डिफेंस और पावर जनरेशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी है। इसके साथ आने से PTC का पोर्टफोलियो मजबूत हुआ है। कंपनी के शेयरों की बात करें तो 11,507 रुपये के भाव पर मिल रहा ये शेयर 2024 में अब तक निवेशकों को 74.34% का रिटर्न दे चुका है।
L&T ने रक्षा मंत्रालय के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किये हैं। जानकारी के अनुसार, यह कॉन्ट्रैक्ट आर्टिलरी गन की खरीद से जुड़ा है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। 3,629 रुपये कीमत वाला ये शेयर इस साल अब तक महज 2.94% का ही रिटर्न अपने निवेशकों को दे पाया है।
GMM की सब्सिडियरी Pfaudler Gmbh जर्मनी ने एक लिमिटेड लाइबिलिटी कंपनी में 51% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत उसकी योजना पोलैंड में इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को स्थापित करने की है। इस खबर का असर आज कंपनी के स्टॉक पर नजर आ सकता है। कंपनी के शेयर पिछले कारोबारी दिन 3% से अधिक के नुकसान के साथ 1,209 रुपये पर बंद हुए थे।
स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी को गुजरात में 1200 करोड़ रुपये के सोलर प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेट (LoI) मिला है। कंपनी ने यह जानकारी सन्डे को दी है, लिहाजा आज कंपनी के शेयरों पर इसका असर दिखाई दे सकता है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर करीब 5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट से गुजरे थे। 444 रुपये के भाव पर मिल रहा शेयर इस साल अब तक 0.34% की गिरावट देख चुका है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in