नोएडा में एक युवक ने पीजी में घुसकर गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। उसके बाद पिस्टल लहराते हुए भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर कमरे तक पहुंचे तो युवती खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। पीजी संचालक ने फौरन फोन करके पुलिस को सूचना दी।
थोड़ी देर बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। लोगों से घटना की जानकारी ली। सैंपल इकट्ठा किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद आरोपी की तलाश में जुट गई। घटना शुक्रवार रात याकूबपुर गांव की है। पढ़िए पूरी खबर…
कानपुर में कोरियर कंपनी की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकट, FIR; रिटायर्ड ACP की साली समेत 15 लोग शामिल
कानपुर में एक ट्रांसपोर्टर ने कोरियर कंपनी की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। इसमें 12 से अधिक लोग शामिल हैं, जिनका नेटवर्क कानपुर से दिल्ली तक फैला हुआ है। बताया गया कि व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए डिमांड आने पर शहर की भोली-भाली लड़कियों को बाहर भेजा जाता है। यह मामला कोहना थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चोरी करने का आरोपी अरेस्ट: OST से नशा छुड़ाने वाली गोलियां उड़ाई थीं, दस्तावेज जला दिया था
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग की ओपीडी और नशामुक्ति केंद्र (ओएसएसटी) में हुई चोरी और आगजनी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गुलरिहा पुलिस ने राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर निवासी रहमान अली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से नशे की लत छुड़ाने में इस्तेमाल होने वाली 9,400 गोलियां और चोरी किया गया एक लैपटॉप बरामद हुआ है।
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने वारदात के दौरान ओपीडी और नशामुक्ति केंद्र में मौजूद दवाओं और उपकरणों को निशाना बनाया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पढ़िए पूरी खबर…
आजमगढ़ के युवक ने पानीपत में पत्नी को मारी गोली: डेडबॉडी ठिकाने लगाने जा रहा था, लोगों के पहुंचने पर शव छोड़कर भागा
आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के रूपाईपुर गांव के रहने वाले राजीव यादव ने पानीपत में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद डेड बॉडी को ठिकाने लगाने जा रहा था। तभी मौके पर कुछ लोग आ गए। पकड़े जाने के डर से वह डेडबॉडी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना 24 नवंबर की है। पढ़िए पूरी खबर…
हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: सरकारी महकमे में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, रिटायर्ड अधिकारियों को कोई छूट नहीं मिलनी चाहिए
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों की ज़िम्मेदारी को बेहद ऊँचा बताते हुए कहा है कि सरकारी नौकरी सिर्फ़ वेतन कमाने का साधन नहीं है, बल्कि यह देश को दिशा देने और व्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोर्ट ने कहा कि सरकारी विभागों में तेजी से बढ़ रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आवश्यक है कि सेवानिवृत्त अधिकारियों को किसी भी तरह की छूट न दी जाए।
हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता और उनके नुमाइंदों को यह अधिकार होना चाहिए कि वे किसी भी सरकारी कर्मचारी (चाहे वह नौकरी में हो या रिटायर) की सरकारी कामकाज में की गई लापरवाही की जानकारी दे सकें। अदालत के मुताबिक पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने का यह तरीका ही प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत कर सकता है।
प्रयागराज में व्यापारी को साइबर ठगों ने 8 दिन डिजिटल अरेस्ट में रखा, फर्जी सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट का झांसा देकर 50.18 लाख लूटे
प्रयागराज में साइबर ठगों ने मुट्ठीगंज के 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यवसायी को जेट एयरलाइंस के संस्थापक नरेश गोयल के बैंक धोखाधड़ी मामले में फंसाने का झांसा देकर आठ दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। ठगों ने कॉल कर दावा किया कि व्यवसायी के आधार कार्ड से केनरा बैंक में एक फर्जी खाता खोला गया है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग के 9.38 करोड़ रुपए की लेनदेन हुई है और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज है। पढ़िए पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.