साइक्लोन दितवाह से श्रीलंका में तबाही, 56 की मौत, PM मोदी ने जताई चिंता, भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु से बढ़ाया मदद का हाथ- साइक्लोन दितवाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचा दी है। लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सबसे अधिक नुकसान केंद्रीय बैडुला जिले में हुआ। देश के कई हिस्सों में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है। कोलंबो समेत कई निचले इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं। इस संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा कि श्रीलंका को हर संभव मदद दी जाएगी। PM के निर्देश पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऑपरेशन सागर बंधु की शुरुआत की। आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि ने कोलंबो में राहत सामग्री सौंप दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। इधर भारत में भी चक्रवात का असर दिख रहा है। तमिलनाडु के तटवर्ती इलाकों में तेज हवाओं और समुद्र में उफान के बीच मुख्यमंत्री स्टालिन ने तैयारियों की समीक्षा की। IMD के अनुसार दितवाह के 30 नवंबर की सुबह तट के करीब से गुजरने की संभावना है।
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.