click this icon for latest updates
Aaj Ka Mausam 30 November: देश में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत का मौसम अचानक करवट लेता दिखाई दिया है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 20°C से नीचे पहुंच गया है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई.
मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह घने कोहरे के बीच तापमान 6 से 10°C के बीच दर्ज किया गया. इस बीच, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ तेजी से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. यह तूफान जाफना से लगभग 80 किमी और तमिलनाडु के तटीय इलाकों से 140-380 किमी की दूरी पर है.
मौसम विभाग के अनुसार, ‘दितवाह’ 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के निकट पहुंच जाएगा. इसके चलते 2 दिसंबर तक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी बारिश की आशंका है. तमिलनाडु में 30 नवंबर-1 दिसंबर के बीच तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जबकि तेलंगाना में 1 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट है.
अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में 2-4°C की और गिरावट दर्ज हो सकती है. इसके बाद तापमान स्थिर रहेगा. पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तीन दिन तक तापमान स्थिर रहने के बाद 2-3°C की गिरावट की संभावना है. महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद इसमें 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, गुजरात में 24 घंटे तक मौसम स्थिर रहने के बाद न्यूनतम तापमान में 3°C तक गिरावट संभव है.
दिल्ली में कल आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. अधिकतम तापमान 23-25°C और न्यूनतम 8-10°C के बीच रहने का अनुमान है. दिल्ली में प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है.
उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ रही है और 30 नवंबर-1 दिसंबर को बादल छाने की संभावना है. तापमान अगले तीन दिनों में 3°C तक गिर सकता है. बिहार में पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है. 1 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है.
राजस्थान में तापमान में मामूली गिरावट रहेगी और 2-4 दिसंबर को शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4-5°C तक पहुंच सकता है. मध्य प्रदेश में भी ठंड तेज हो रही है. कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे है और पहाड़ी राज्यों में समय से पहले हुई बर्फबारी का असर राज्य में महसूस हो रहा है.
उत्तराखंड में सर्दी अपने चरम पर है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जलस्रोत जमने लगे हैं और कई जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है. दिसंबर-जनवरी में असाधारण ठंड पड़ सकती है.
गौरव बरार (Gaurav Barar) इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर न्यूज डेस्क पर अपनी सेवा दे रहे हैं. उनकी नेशनल, पॉलिटिकल, इंटरनेशनल की खबरों पर अच्छी पकड़ और समझ है. … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
तूफान Ditwah की दस्तक! उड़ानें बंद, चेन्नई में लगातार बारिश… हाई अलर्ट पर NDRF-SDRF, ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली में भीषण आग ने मचाई तबाही, चार लोगों की मौत, कई घायल
फ्लाइट्स में अब नहीं आएगी तकनीकी खराबी! DGCA ने शेयर किया मास्टर प्लान, जानिए पूरी डिटेल
SIR के बीच चुनाव आयोग ने खोल दिया खजाना, BLO की सैलरी की डबल, सुपरवाइजर-ERO की भी हुई मौज
अब सिम के बिना नहीं चलेगा WhatsApp–Telegram, सरकार ने दी इतने दिन की मोहलत
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.