UP Top News Today 30 November 2025: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अंत्येष्टि रविवार को कानपुर भैरोघाट पर होगी। इसमें कांग्रेस पार्टी के साथ ही अन्य दलों के भी सियासी दिग्गजों के पहुंचने की संभावना है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को श्रीप्रकाश के छोटे बेटे गौरव से फोन पर बात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया। दूसरी ओर फिल्म अभिनेता रजा मुराद भी यहां पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन पर पूरे शहर में शोक की लहर है। पार्थिव देह के दर्शन के लिए शनिवार को पोखरपुर स्थित उनके आवास पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। लखनऊ-दिल्ली समेत कई शहरों से भी कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता पहुंचे।
उधर, निषाद पार्टी के फंड से जुड़ी जालसाजी का मामला सामने आया है। इस मामले में शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद के पुत्र डॉ. अमित कुमार निषाद ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर किसी ने अपने बैंक खाते को लिंक कर लिया है। इसके चलते पार्टी समर्थकों द्वारा भेजा जाने वाला फंड गलत खाते में जा रहा है। प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। अब जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play