44 की उम्र में डेब्यू करने वाले बोमन ईरानी की 8 कमाऊ मूवी, 3 हुई 400 करोड़ पार-एक 700cr+ – Asianet News Hindi

2014 में आई बोनम ईरानी की पीके एक साइंस फिक्शन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। 122 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 769.89 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके डायरेक्टर राजकुमार हिरानी थे। फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, ​​सौरभ शुक्ला और संजय दत्त थे।
2018 में आई बोमन ईरानी की संजू एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन और संपादन राजकुमार हिरानी ने किया था। 96 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 587 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ और सोनम कपूर थे।
ये भी पढ़ें… 2026 में 7 हीरो-विलेन के बीच होगी टक्कर, 3 एक्टर का पहली बार दिखेगा निगेटिव शेड
बोनम ईरानी की 3 इडियट्स 2009 में आई एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसका लेखन, संपादन और निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। 55 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 400.61 करोड़ कमाए थे। इसमें आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, ​​मोना सिंह और ओमी वैद्य लीड रोल में थे।
बोमन ईरानी की डंकी 2023 में रिलीज हुई एक एडवेंचर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने फिल्म को 120 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 470.6 करोड़ कमाए थे। फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, ​​अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर के साथ विक्की कौशल भी थे।
2015 में आई बोमन ईरानी की फिल्म दिलवाले के डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे। रोहित ने इस एक्शन रोमांटिक फिल्म को 165 करोड़ के बजट में बनाया था। मूवी ने 376.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, मुकेश तिवारी, वरुण शर्मा, विनोद खन्ना, कबीर बेदी और जॉनी लीवर थे।
बोमन ईरानी की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर 2014 में आई थी। डायरेक्टर फराह खान ने मूवी को 150 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 342 करोड़ कमाए थे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, ​​विवान शाह और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे।
2019 में आई बोनम ईरानी की फिल्म टोटल धमाल एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन और लेखन इंद्र कुमार ने किया था। 100 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 228.27 करोड़ कमाए थे। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी थे।
बोमन ईरानी की फिल्म डॉन 2 2011 में रिलीज हुई थी। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी इस मूवी का बजट 76 करोड़ था। फिल्म में 202.81 करोड़ का कारोबार किया था। इसमें शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा, ​​लारा दत्ता, ओम पुरी, नवाब शाह, अली खान, साहिल श्रॉफ और कुणाल कपूर लीड रोल में थे।
ये भी पढ़ें… Bigg Boss 19: टॉप 5 में होगा ट्रॉफी के लिए मुकाबला, मिड वीक एविक्शन में ये होगा OUT

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News