राजुरा में भाजपा उम्मीदवार के पिता पर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप; वीडियो हुआ वायरल – UCN Live News Nagpur

admin
News Admin
चंद्रपुर: राजुरा नगर पालिका के प्रभाग क्रमांक 4 में भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक पद के उम्मीदवार अमोल चिल्लावार के पिता और भाजपा नेता पांडुरंग सावकार चिल्लावार का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वे मतदाताओं को 500 रुपए के नोट बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता सुरज ठाकरे ने चुनाव विभाग में शिकायत दर्ज करवाई है, हालांकि अब तक इस पर किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पांडुरंग चिल्लावार अपने घर के पीछे स्थित पीठ की चक्की वाले शेड में मतदाताओं को पैसे बांट रहे थे। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि प्रत्येक मतदाता को कुल 2,000 रुपए तक दिए जा रहे थे और इसे ‘टोकन अमाउंट’ बताया जा रहा था। वायरल वीडियो में पांडुरंग चिल्लावार के हाथ में 500 रुपए के नोटों की गड्डी साफ दिखाई दे रही है।
बताया जाता है कि पांडुरंग चिल्लावार के बेटे अमोल चिल्लावार और उसी प्रभाग से प्रीति रेकलवार नगरसेवक पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। इस कथित धनवितरण प्रकरण के सामने आने से प्रभाग 4 के चुनावी वातावरण में भारी हलचल मच गई है।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News