—विज्ञापन—
Aaj ki Taaza Khabar Live News Updates: नमस्कार, आज 2 दिसंबर है और आज की प्रमुख खबर मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की कुवैत से हैदराबाद आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, जो बम की धमकी मिलने के चलते कराई गई. महाराष्ट्र में 264 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायत चुनाव के लिए आज पहले चरण के मतदान चल रहे हैं.
वहीं बिहार के बोधगया में अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक पाठ समारोह शुरू हो गया है, जिसमें 27 देशों से 20 हजार श्रद्धालु जुटेंगे. आज कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज केस की सुनवाई होनी है. दूसरी ओर, SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर केरल की याचिका पर भी सुनवाई होनी है. दिल्ली दंगों के आरोपियों शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
राजस्थान के जोधपुर वकील दुर्व्यवहार केस में हाईकोर्ट का कड़ा आदेश आया है. वीडियो देखने के बाद कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को फटकार लगाते हुए SHO को तुरंत सस्पेंड करने और पूरे मामले की जांच IPS रैंक के अधिकारी से कराने के निर्देश दिए. कोर्ट ने यह भी कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी जाए, ताकि जनता से कैसे बात करनी है, यह समझ सकें. कमिश्नर ने कोर्ट में बताया कि SHO के साथ अन्य दोषियों को भी थाने से हटाया जा रहा है. हाईकोर्ट ने एक सप्ताह में पूरी जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं.
गुजरात के सूरत से तेज रफ्तार का कहर ढहने की खबर आई है.18 साल के बाइक ब्लॉगर प्रिंस पटेल, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘PKR Blogger’ के नाम से जाना जाता था, की तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उधना-मगदल्ला रोड के अणुव्रत द्वार ओवरब्रिज के पास तब हुआ. उनकी KTM बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई.
बंगाल की खाड़ी में आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे भूकंप आया, जिसके झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई. भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 35 किलोमीटर की गहराई में मिला. वहीं मंगलवार को ही सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर ताजिकिस्तान में 75 किलोमीटर की गहराई में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया.
An earthquake of magnitude 4.2 occurred in the Bay of Bengal at 7.26 IST today: National Centre for Seismology pic.twitter.com/223XEaOP9D
— ANI (@ANI) December 2, 2025
An earthquake of magnitude 4.2 occurred in the Bay of Bengal at 7.26 IST today: National Centre for Seismology pic.twitter.com/223XEaOP9D
बिहार विधानसभा की कार्यवाही का आज दूसरा दिन है और सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है. आज भी प्रदेश के नए विधायकों को शपथ दिलाई गई है. इसके अलावा BJP विधायक प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है.
दिल्ली दंगों के मामले में जेल में बंद आरोपी शरजील इमाम औश्र उमर खालिद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है. हाईकोर्ट पहले ही दोनों की जमानत याचिका खारिज कर चुका है.
अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ आज मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे. रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका द्वारा तैयार शांति योजना पर विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विटकॉफ ने रविवार को फ्लोरिडा में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की थी, जिसके बाद विटकॉफ ने मॉस्को का रुख किया है. इस यात्रा से पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने पत्रकारों से कहा कि वाशिंगटन समझौते को लेकर वह बहुत आशान्वित है.
संसद में बोलते हुए पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इमरान खान से किसी की भी मुलाकात कराने की संभावना से इंकार किया है. विदेशी मीडिया से इमरान खान की बहनों द्वारा बातचीत किए जाने की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि जेल की मुलाकात फौज को गालियां देने के लिए नहीं होती.
मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आने के चलते लैंडिंग कराई गई है. इंडिगो की फ्लाइट कुवैत से हैदराबाद जा रही थी कि बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. फ्लाइट को लैंड कराकर इमरजेंसी गेट के जरिए पैसेंजर्स को रेस्क्यू किया गया है. विमान को आगे की चेकिंग के लिए आइसोलेशन पार्क में भेजा गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in