0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Powered by :
संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. आज भी राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर रहा है.
Follow Us
Breaking News
Breaking News Today Today: आप पढ़ रहे हैं न्यूज नेशन डिजिटल का लाइव ब्लॉग. न्यूज नेशन डिजिटल का प्रयास है कि हम आपके लिए देश-दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरें और उससे जुड़े सभी अपडेट्स आपके लिए सबसे पहले लाएं. बने रहिए न्यूज नेशन के साथ. हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
इमरान खान के समर्थक अदियाला जेल के बाहर डटे हुए हैं. वे इमरान से मिलने और इमरान के पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं. अदियाला जेल के बाहर समर्थक नारा लगा रहे हैं कि आप पाकिस्तान की आन हैं, आप पाकिस्तान की शान हैं, आप पाकिस्तान की पहचान हैं, आप इमरान खान हैं.
पाकिस्तानी सांसद अल्लामा राजा नासिर अब्बास ने कहा कि सिस्टम अभी काम नहीं कर रहा है. तीनों पिलर पूरी तरह से ढह चुके हैं. पाकिस्तान बर्बादी और तबाही की ओर बढ़ रहे हैं.
संसद में आठ दिसंबर को वंदे मातरम पर चर्चा होगी. तो वहीं एसआईआर पर नौ दिसंबर से चर्चा की जाएगी.
इमरान खान की बहन को अदियाला जेल में अपने भाई से मिलने की अनुमति मिल गई है.
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. आज सत्र का दूसरा दिन है. दूसरे दिन भी लोकसभा में विपक्ष ने भारी हंगामा किया. जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा उसके बाद सदन को बुधवार (3 नवंबर) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होने वाला है. दरअसल, स्वदेशी परमाणु बैलिस्टिक पनडुब्बी आईएनएस अरिधमान को बहुत जल्द नौसेना में शामिल किया जाएगा. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने इसे लेकर जानकारी दी है.
Indigenous nuclear ballistic submarine INS Aridhaman would be commissioned very soon: Navy Chief Admiral Dinesh K Tripathi pic.twitter.com/D8lKG3cbjP
संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया. आज इस सत्र का दूसरा दिन है. ऐसे में संसद के दोनों सदनों में आज भी विपक्ष भारी विरोध प्रदर्शन कर रहा है और एसआईआर पर चर्चा की मांग कर रहा है. इस बीच राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गाय है.
Delhi | Over the Opposition’s protest demanding discussion on SIR, Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, ” We have repeatedly urged to hold discussions in a peaceful and disciplined manner. We have always said that to raise one issue, you can’t compromise on… pic.twitter.com/iA2WGWMhxN
लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर से शुरू होगी है. विपक्ष आज भी लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा कर रहा है. इस बीच राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. वहीं लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है. विपक्ष सदन में लगातार नारेबाजी कर रहा है और एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है.
संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है. इस बीच लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. वहीं राज्यसभा में अभी भी विपक्षी दल जमकर हंगामा कर रहे हैं.
Lok Sabha adjourned to meet again at 12:00 Noon, after Opposition MPs entered the well of the House demanding a discussion on SIR pic.twitter.com/K2S4Pcu8FX
संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. आज भी विपक्षी सदस्य लोकसभा में जमकर हंगामा कर रहे हैं. इससे पहले विपक्षी दलों ने संसद के बाहर भी प्रदर्शन किया. विपक्ष सरकार से एसआईआर पर चर्चा की मांग कर रहा है.
Opposition MPs raise slogans of “Vote chor, gaddi chhor’ raising the issue of SIR in Lok Sabha, as the House proceedings begin on the second day of the winter session of the Parliament pic.twitter.com/ieRhBy70mE
संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही से पहले विपक्षी सांसद संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसे लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, “उन्हें मुद्दे खोदने की ज़रूरत नहीं है. कामकाज की एक सूची तैयार की गई है, और कई मुद्दे हैं. हम विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी बहस करेंगे और सोचेंगे कि हमें कैसे आगे बढ़ना है. उन्हें नए मुद्दे खोजने और संसद को बाधित करने की ज़रूरत नहीं है. सभी मुद्दे अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं, लेकिन अगर आप इन मुद्दों को संसद को ठप करने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो यह सही नहीं है. हम विपक्षी नेताओं से बात करेंगे. मैं पहले से ही उनके संपर्क में हूं. हम उनके मुद्दों को कम नहीं आंक रहे हैं, लेकिन देश में एक नहीं, कई मुद्दे हैं.”
#WATCH | Delhi | On the opposition’s reaction to the Sanchar Sathi app, Union Minister of Parliamentary Affairs Kiren Rijiju says, “They dont need to dig out issues. A list of businesses has been prepared, and there are many issues. We will have a debate on the issues raised by… pic.twitter.com/ksMc2VZQfX
संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. पहले दिन विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया. अब विपक्षी सांसद संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्ष सरकार ने एसआईआर समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है.
#WATCH | Delhi | Opposition leaders, including Congress MP Sonia Gandhi and LoP Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge, hold a protest against SIR in Parliament premises, on the second day of the winter session pic.twitter.com/WKybMwytyt
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी संसद भवन पहुंच गई हैं. इस बीच प्रियंका गांधी ने मोबाइल हैंडसेट में संचार साथी ऐप पहले से इंस्टॉल करने के दूरसंचार विभाग के निर्देशों पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि, “यह एक जासूसी ऐप है. यह हास्यास्पद है. नागरिकों को निजता का अधिकार है. सभी को परिवार और दोस्तों को संदेश भेजने की निजता का अधिकार होना चाहिए, बिना सरकार की नज़र में आए. वे इस देश को हर रूप में तानाशाही में बदल रहे हैं. संसद इसलिए नहीं चल रही है क्योंकि सरकार किसी भी मुद्दे पर बात करने से इनकार कर रही है. विपक्ष को दोष देना बहुत आसान है. वे किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं.”
#WATCH | Delhi: On DoT’s directions to pre-install Sanchar Saathi App on mobile handsets, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “It is a snooping app. It’s ridiculous. Citizens have the right to privacy. Everyone must have the right to privacy to send messages to family,… pic.twitter.com/k4n0boFPTr
संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. ऐसे में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए संसद भवन पहुंच गई हैं. फिलहाल विपक्षी दल संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.
#WATCH | Delhi | Congress MP Sonia Gandhi arrives at the Parliament for the second day of the winter session pic.twitter.com/XABIiwd8tG
महाराष्ट्र में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे है. मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वाशिम की नगर पंचायत मालेगांव के एक मतदान केंद्र पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए.
#WATCH | Washim | Voting for Maharashtra Local Body elections is underway
(Visuals from Nagar Panchayat Malegaon Polling Station) pic.twitter.com/O09TRXc5ro
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है. शीतकालीन सत्र का पहला दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया. विपक्ष के इस रुख पर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा, “विपक्ष हताश है क्योंकि भाजपा ने बिहार चुनाव में 200 से ज़्यादा सीटें जीतीं. भारत की जनता विकसित भारत चाहती है. SIR पर चर्चा होगी, लेकिन प्रश्नकाल के दौरान हंगामा करना ग़लत है.”
#WATCH | #ParliamentWinterSession | Delhi: On Opposition ruckus in the Parliament yesterday, BJP MP Shashank Mani Tripathi says, “… The Opposition is frustrated because the BJP won more than 200 seats in the Bihar elections… The people of India want a Viksit Bharat. A… pic.twitter.com/uMGJHrzQMP
उधर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार माघ मेला 3 जनवरी 2026 से शुरू होगा. जो 44 दिनों तक चलेगा. इस बार माघ मेला में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.
#WATCH | Prayagraj, UP: Preparations underway for Magh Mela 2026. pic.twitter.com/QW1dggkqFC
कर्नाटक कांग्रेस में अभी भी सबकुछ ठीक नहीं हुआ है. इस बात के संकेत तब मिले जब मंगलवार को एक बार फिर से सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ब्रेकफास्ट मीटिंग हुई. ये ब्रेकफास्ट मीटिंग डीके शिवकुमार के आवास पर हुई. इससे पहले 29 नवंबर को भी दोनों नेताओं के बीच ब्रेकफास्ट मीटिंग हुई थी.
Bengaluru | Karnataka CM Siddaramaiah and Dy CM DK Shivakumar interact at the latter’s residence, over breakfast.
Source: Office of DK Shivakumar pic.twitter.com/bdlUcCFAgc
महाराष्ट्र में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
#WATCH | Pune | Voting for the Maharashtra local body elections is underway
(Visuals from Sant Dnyaneshwar School, Alandi) pic.twitter.com/oJD2yz5Pf9
इंडिगो की कुवैत-हैदराबाद इट में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
Emergency landing at Mumbai Airport after a bomb threat in a Kuwait-Hyderabad IndiGo flight. More details awaited.
— ANI (@ANI) December 2, 2025
इंडिगो की कुवैत-हैदराबाद इट में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
Emergency landing at Mumbai Airport after a bomb threat in a Kuwait-Hyderabad IndiGo flight. More details awaited.
महाराष्ट्र में आज (2 दिसंबर) को स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है. जिसमें 264 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चुनाव में राज्य के करीब एक करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. जानकारी के मुताबिक, सभी जिलों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के जरिए वोट डाले जाएंगे. चुनावी परिणाम 3 दिसंबर यानी बुधवार को आएंगे.
कैजुअल लुक को दें एक्स्ट्रा क्लासी टच विद Tommy Hilfiger मेंस वॉचेज
सैलून सीक्रेट अब घर पर भी, Hair Color की मदद से बदले अपने लुक को
Subscribe to our Newsletter!
इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे