Delhi MCD Bypolls Results 2025 Live Updates : 12 वार्ड्स के उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू, विधानसभा चुनाव के बाद BJP, AAP की पहली परीक्षा – Financial Express – Hindi

Powered by :
Delhi MCD Bypolls Results 2025 Live Updates : दिल्ली MCD उपचुनाव के 12 वार्ड के नतीजों से विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार वोटर्स के मूड का संकेत मिलेगा.
Follow Us
MCD By-Election Results 2025 Live : एमसीडी के 12 वार्ड्स में हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे. (Image: X/PTI)
MCD Bypoll Results 2025 Live | MCD By Election Result Ward-Wise Live Updates in Hindi : दिल्ली MCD के 12 वार्ड्स के उपचुनाव में वोटों की गिनती आज यानी बुधवार 3 दिसंबर को हो रही है. जिन वार्ड्स में उपचुनाव हुए हैं वे हैं : मुंडका (जनरल), शालीमार बाग-B (महिला), अशोक विहार (महिला), चांदनी चौक (जनरल), चांदनी महल (जनरल), द्वारका-B (महिला), दिचाऊं कलां (महिला), नारायणा (जनरल), संगम विहार-A (जनरल), दक्षिण पुरी (अनुसूचित जाति), ग्रेटर कैलाश (महिला) और विनोद नगर (जनरल). 

 दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के नतीजों को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पहला लिटमस टेस्ट भी कहा जा सकता है. अगर नतीजे बीजेपी के पक्ष में आए, तो रेखा गुप्ता को एक नेता के तौर पर मज़बूती मिलेगी और इसे “विकसित दिल्ली” के उनके एजेंडे पर मतदाताओं की मुहर माना जाएगा. लेकिन अगर नतीजे बीजेपी के लिए बेहतर नहीं हुए तो उनके लिए चुनौती बढ़ेगी. 
पोलिंग 30 नवंबर को 12 वार्ड में हुई थी, जिसमें 38.51% वोटिंग हुई थी. यह 12 खाली सीटों की वजह से हुई थी, जो 11 पार्षदों के बाद में दिल्ली विधानसभा और एक पार्षद के संसद के लिए चुने जाने की वजह से बनी थीं. इन खाली सीटों में खुद रेखा गुप्ता की शालीमार बाग-B वार्ड की एक सीट भी शामिल है. 12 वार्ड में से, चांदनी महल में सबसे ज़्यादा 55.93% वोटिंग हुई, जबकि ग्रेटर कैलाश में सबसे कम 26.76% वोटिंग हुई.
250 सदस्यों वाले MCD के सदन में, BJP के पास अभी 116 और AAP के पास 99  सीटें हैं. इनके अलावा इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पास 15 और कांग्रेस के पास 8 सीटें हैं. BJP के लिए, इस साल विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है. दूसरी ओर, AAP और कांग्रेस देश की राजधानी में अपना आधार फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं.

MCD Bypoll Results 2025 Live : दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में इस बार शालीमार बाग B वार्ड में भी उप-चुनाव हुए हैं, जहां से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पार्षद रही हैं. शालीमार बाग-B वार्ड में, BJP की तरफ से अनीता जैन को चुनाव लड़ाया गया है, जबकि आम आदमी पार्टी की तरफ से बबीता राणा और कांग्रेस की सरिता कुमारी भी चुनाव मैदान में हैं. अनीता के पास B.Com की डिग्री है, बबीता वकील हैं, और सरिता ने 10वीं क्लास तक की पढ़ाई की है.

दिल्ली MCD उपचुनाव 12 वार्ड में हुआ है, जिसमें 580 बूथ पर वोटिंग हुई थी. कुल 51 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिनमें 26 महिलाएं हैं. पिछले पार्षदों के विधानसभा या संसद के लिए चुने जाने के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं. चांदनी महल में सबसे ज़्यादा 55.93% वोटिंग हुई. मौजूदा 250 सदस्यों वाले MCD के सदन में BJP के पास 116 सीटें हैं. जबकि AAP के पास 99, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पास 15 और कांग्रेस के पास 8 सीटें हैं.

MCD उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है. काउंटिंग सेंटर से ताजा विजुअल भी आने शुरू हो गए हैं. 
 
VIDEO | The bypoll results of 12 wards of the Municipal Corporation of Delhi (MCD) will be declared after the counting of votes today. Visuals from inside the counting centre set up at CM Shri School, Rouse Avenue.#DelhiNews#MCDElectionResults

(Full video available on PTI… pic.twitter.com/Pktr7jrtK1

Subscribe to our Newsletter!

इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News