Stock Market Live Updates Today 10 December @ Opening Bell: सप्ताह में लगातार दो कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद होने के बाद शेयर बाजार में आज बुधवार को तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में यह तेजी बहुत ही मामूली है। निफ्टी आज बढ़त के साथ 25864.05 अंक पर खुला था। निफ्टी इसके बाद उछाल मारते हुए 25875.30 अंक पर पहुंच गया था। जोकि ओपनिंग से 35.65 अंक अधिक है।
30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज बुधवार को 84,607.49 अंक पर खुला था। सेंसेक्स की बढ़त कुछ देर के बाद 100 से अधिक अंकों की हो गई थी।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दर पर घोषणा से पहले बैंकिंग और तेल शेयरों में मुनाफा वसूली हावी होने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 436 अंक टूट गया जबकि निफ्टी में 121 अंकों की गिरावट रही। एक्सपर्ट्स ने कहा कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने और कमजोर वैश्विक संकेतों ने निवेशक धारणा को प्रभावित किया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 436.41 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 84,666.28 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 719.73 अंक लुढ़ककर 84,382.96 पर आ गया था। बड़े निजी बैंकों, तेल और आईटी शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट आई। दूसरी ओर एनएसई का 50 शेयर वाला सूचकांक निफ्टी 120.90 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 25,839.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 232.55 अंक गिरकर 25,728 के स्तर तक आ गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play