गोवा अग्निकांड में जिस अजय गुप्ता को शहर-शहर खोज रही थी पुलिस, वो दिल्ली के अस्पताल में मरीज बनकर छिपा था – AajTak

Feedback
गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 7 दिसंबर को हुए भीषण आग हादसे के बाद गोवा पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपी अजय गुप्ता को गोवा पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा है. यहां वह लाजपत नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में स्पाइन की बीमारी बताकर भर्ती हुआ था. पुलिस उसे अस्पताल से हिरासत में लेकर डिस्चार्ज के बाद सन लाइट कॉलोनी स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंची.
इस दौरान अजय गुप्ता से जब लगातार सवाल किया गया तो उसने आजतक से कहा कि वो स्लीपिंग पार्टनर था, उसे कुछ नहीं पता. इसके अलावा किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. अजय गुप्ता को टैक्सी से लेकर सन लाइट कॉलोनी क्राइम ब्रांच पहुंची. उसने मास्क लगा रखा था. हाथ में ड्रिप की बैंडेज लगी थी, जिससे पता लग रहा है कि अजय हॉस्पिटल में था, जहां उसे ड्रिप लगी थी. पिछले साल जारी किए गए GST सर्टिफिकेट से सामने आया है कि अजय गुप्ता लूथरा बंधुओं के साथ पार्टनर है.
यहां देखें Video
अजय गुप्ता नार्थ दिल्ली के मशहूर बिल्डर अमित गुप्ता का भाई है, जिसकी 2 साल पहले गोगी गैंग ने बुराड़ी में हत्या कर दी थी. अमित गुप्ता की मौत के बाद खुलासा हुआ था कि अमित गुप्ता के पास कई नामी लोगों का पैसा था, जिन पैसों को मार्केट में लगाता था. अमित की हत्या के बाद उसका भाई अजय गुप्ता का पैसा मार्केट में लगाने लगा. लूथरा बंधुओं के क्लब्स में भी अमित और अजय गुप्ता ने बड़ी रकम लगा रखी थी. गोवा पुलिस अब अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लूथरा बंधुओं के साथ हुई उसकी ट्रांजेक्शंस के बारे में पता लगाएगी.
हादसे के बाद देश छोड़कर भाग गए क्लब के मालिक
गोवा क्लब में आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में 19 लोग दम घुटने से और 2 लोग आग और शरीर पर चोट के कारण हताहत हुए थे. इस हादसे के बाद क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए. दोनों के पासपोर्ट रद्द कराने के लिए गोवा पुलिस ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को पत्र भेजा. इसके अलावा क्लब के अन्य साझेदार गुरुग्राम के रहने वाले अजय गुप्ता और ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था, ताकि वे भारत छोड़कर न भाग सकें.
यह भी पढ़ें: गोवा आग: विदेश भागे लूथरा ब्रदर्स की मुश्किलें बढ़ीं, इंटरपोल का नोटिस जारी, क्लब पर भी चला बुलडोजर
सूत्रों के मुताबिक, अजय गुप्ता क्लब में सौरभ और गौरव के साथ पार्टनर है. हादसे के दिन दोनों लूथरा भाइयों ने दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश जाने की तैयारी की थी. ऐसे में अजय गुप्ता की तलाश भी गोवा पुलिस के लिए प्रमुख हो गई थी. गोवा पुलिस ने उसके खिलाफ LOC और अरेस्ट वारंट जारी करवाया था.
अजय गुप्ता लाजपत नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में स्पाइन की बीमारी का हवाला देकर भर्ती हो गया था. गोवा पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कहा कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अजय गुप्ता को क्राइम ब्रांच ऑफिस में लाया गया. अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लेकर जाने की तैयारी है. गोवा पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश कर सकती है.
अजय गुप्ता के अलावा सुरिंदर कुमार खोसला की भी तलाश जारी है. गोवा पुलिस ने उसके खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट और LOC जारी किया. गोवा पुलिस ने कहा कि क्लब में आग लगने के वक्त सौरभ और गौरव दोनों दिल्ली में थे, और जैसे ही हादसा हुआ, दोनों ने तुरंत विदेश भागने की तैयारी कर ली. इसके बाद अजय गुप्ता और सुरिंदर कुमार खोसला को रोकने के लिए LOC जारी किया गया था. अजय गुप्ता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने के बाद सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News